मनोरंजन
माधुरी दीक्षित के पति ने खरीदी इलेक्ट्रिक कार, वीडियो शेयर कर फैंस को दिखाई कार की शानदार झलक
Rounak Dey
7 April 2022 2:43 PM IST

x
सबसे जरूरी बात इसे भारत में निर्मित और डिजाइन किया गया है। यह विदेशी तेल पर हमारी निर्भरता को कम करता है।''
मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके पति व डॉक्टर श्रीराम नेने की खुशियां इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस के पति श्रीराम ने टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV Dark Edition खरीदी है। इस कार की कीमत 17.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। श्रीराम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कार की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है।
श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''अभी-अभी भारत में नई EV लॉन्च हुई है। मैं कार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और राइडिंग से बहुत प्रभावित हूं। यूजर एक्सपीरिएंस लेटेस्ट एप्स और ट्रैकिंग के साथ अद्भुत और पूर्ण है और होम चार्जर के साथ आता है और सभी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। सबसे जरूरी बात इसे भारत में निर्मित और डिजाइन किया गया है। यह विदेशी तेल पर हमारी निर्भरता को कम करता है।''
वीडियो में देखा जा सकता है कि Tata Nexon EV का लुक बेहद शानदार है और फीचर्स के मामले में भी यह जबरदस्त है। माधुरी के पति द्वारा खरीदी ब्लैक लुक की EV को देख फैंस भी काफी प्रभावित हो रहे हैं और कमेंट कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाईयां भी दे रहे हैं।
बता दें, इससे पहले माधुरी दीक्षित और उनके पति ने मुंबई में एक नया घर किराए पर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर के हर महीने का रेंट 12.5 लाख रुपये है। माधुरी का ये घर मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है। यह 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है।
माधुरी के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब सीरीज द फेम गेम में देखा गया था।
Next Story





