मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ने दिखाई क्लासिकल डांस मूव्स, एक्साइटेड हुईं परिणीति

Rani Sahu
21 Feb 2022 12:57 PM GMT
माधुरी दीक्षित ने दिखाई क्लासिकल डांस मूव्स, एक्साइटेड हुईं परिणीति
x
माधुरी दीक्षित जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी

माधुरी दीक्षित जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी। उनकी वेब सीरीज 'द फेम गेम' रिलीज होने वाली है। उससे पहले वह सीरीज के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। माधुरी टीवी से लेकर फिल्मों तक में लगातार बिजी हैं। अब वह रियलिटी शो 'हुनरबाज' में पहुंचीं। अपने डांस से सभी का दिल जीतने वालीं माधुरी ने यहां कदम थिरकाए। रियलिटी शो 'हुनरबाज' में करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज के रूप में नजर आ रहे हैं। इस शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे हैं।

बांसुरी की धुन पर थिरकाए कदम
क्लासिकल डांस में पारंगत माधुरी दीक्षित ने बांसुरी की धुन पर डांस किया। शो के एक कंटेस्टेंट अनिर्बान रॉय ने 'देवदास' के गाने 'काहे छेड़-छेड़ मोहे' की धुन बांसुरी पर बजाते हैं। माधुरी अपने इसी गाने पर डांस करती हैं।
माधुरी जब डांस कर रही होती हैं परिणीति चोपड़ा फोन से उनका वीडियो बनाती हैं और वह काफी एक्साइटेड हो जाती हैं।
द कपिल शर्मा शो में भी पहुंचीं
माधुरी अपने शो के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं। यह एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। उनके साथ शो में संजय कपूर और मानव कौल भी थे।
ओटीटी पर डेब्यू
माधुरी की वेब सीरीज 'द फेम गेम' 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। सीरीज में माधुरी ने अनामिका नाम की एक एक्ट्रेस का रोल किया है। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। माधुरी की फिल्मों की बात करें तो वह आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आई थीं।
Next Story