मनोरंजन

Madhuri Dixit Net Worth: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की कुल कमाई कितनी है, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

Nilmani Pal
22 July 2021 11:57 PM IST
Madhuri Dixit Net Worth: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की कुल कमाई कितनी है, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान
x
Madhuri Dixit Net Worth: माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी।

Madhuri Dixit Net Worth: माधुरी दीक्षित फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अबोध' से की थी। लेकिन माधुरी को पहचान 1988 में मूवी 'तेजाब' से मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 'राम लखन', 'परिंदा', 'त्रिदेव', 'किशन-कन्हैया', 'प्रहार', 'देवदास', 'खलनायक', 'दिल तो पागल है' आदि सुपरहिट फिल्मों में नजर आई। माधुरी दीक्षित को मूवी दिल के लिए फिल्म फेयर बेस्ट एक्ट्रर्स का पुरस्कार मिला था। उन्होंने इस फिल्म में एक अमीर लड़की का किरदार निभाया था, जो एक साधारण परिवार के लड़के से प्रेम करती है। वह शादी करने के लिए अपने परिजनों के खिलाफ जाती है। बता दें माधुरी दीक्षित को धक-धक गर्ल कहा जाता है। देश ही नहीं विदेशों में तक लोग उन्हें चाहते हैं। माधुरी बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री हैं, जिन्हें पंडित बिरजू महाराज ने फिल्म देवदास के गाने के लिए कोरियोग्राफ किया था। आज हम आपको माधुरी दीक्षित की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

Caknowledge की रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित 250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। अभिनेत्री एक फिल्म के 4 से 5 करोड़ रुपए फीस लेती हैं। वहीं रियलिटी शो के एक सीजन के लिए 24-25 करोड़ रुपए फीस चार्ज करती हैं। माधुरी ब्रांड एंडोर्समेंट से सबसे ज्यादा कमाई करती हैं। वह एक ब्रांड के लिए आठ करोड़ रुपए लेती हैं।
वहीं माधुरी दीक्षित कई लग्जरी कारों की मालकिन भी है। उनके पास ऑडी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और रोल्स रॉयस जैसी कारें हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म कलंक में नजर आई थी। इस मूवी में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी थी। मल्टी स्टारर फिल्म फ्लॉप रही थी। फिलहाल माधुरी दीक्षित टीवी शो कर रही है। वह डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में जज हैं।
Next Story