मनोरंजन

माधुरी दीक्षित ने फ्लॉन्ट की पतली कमर, फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा

Shubhra Nandy
25 Jun 2021 3:21 PM IST
माधुरी दीक्षित ने फ्लॉन्ट की पतली कमर, फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा
x
माधुरी दीक्षित फिल्मों के साथ डांस रियलिटी शो के जरिए हमेशा लाइमलाइट में रहती

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| माधुरी दीक्षित फिल्मों के साथ डांस रियलिटी शो के जरिए हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। शो में उनका लुक वायरल होता रहता है। इस दौरान माधुरी कभी साड़ी, कभी लहंगा और कभी शरारा पहने दिखती हैं। अब उन्होंने एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।



माधुरी दीक्षित की इन तस्वीरों को देखने के बाद कोई भी उन पर फिदा हो जाए। ब्लैक एंड व्हाइट लहंगा-चोली पहने माधुरी गजब की खूबसूरत लग रही हैं। माधुरी ने ब्लैक एडं व्हाइट कलर का टाई-डाई लहंगा पहना है जिस पर एम्ब्रॉयडरी का काम है। फैशन डिजाइनर रीति अरनेजा का यह लहंगा है।

माधुरी दीक्षित के चोली पर स्टोन और जरी का हैवी वर्क किया हुआ है। साथ ही मैचिंग दुपट्टा उन पर खूब जच रहा है। साथ ही उन्होंने सिल्वर कंगन और इयररिंग्स पहने हुए हैं। माधुरी दीक्षित के इस स्टनिंग सिल्क लहंगे की कीमत करीब 54 हजार रुपये है।

उनकी इन तस्वीरों पर कई सितारों ने लाइक और कमेंट्स किए हैं। मौनी रॉय लिखती हैं- 'स्टनिंग'। अंकिता लोखंडे ने लिखा- 'वॉव'। वहीं फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
एक यूजर ने लिखा- 'मार डाला'। एक अन्य ने लिखा- 'सो गुड'। माधुरी की एक फैन लिखती हैं- 'सुंदरता की परिभाषा'। एक अन्य ने लिखा- 'अमेजिंग'। माधुरी इन दिनों कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' को जज करती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है उनका यह लुक शो के दौरान का है।
इस हफ्ते डांस दीवाने में मेहमान के रूप में निर्देशक सुभाष घई आएंगे। माधुरी और सुभाष घई 'खलनायक' फिल्म की अपनी कई यादें साझा करेंगे।
माधुरी दीक्षित जल्द ही नेटफ्लिक्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट 'फाइंडिंग अनामिका' में नजर आएंगी। इस शो से वह ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। शो में उनके साथ संजय कपूर और मानव कौल भी हैं।
'फाइंडिंग अनामिका' की कहानी एक ऐसे सुपरस्टार पत्नी और मां की कहानी है जो एक दिन अचानक गायब हो जाती है। उसकी तलाश के वक्त अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे होते हैं।


Next Story