मनोरंजन
मालदीव में पहुंची माधुरी दीक्षित, समंदर किनारे दिखा HOT अंदाज
Shubhra Nandy
31 March 2021 7:50 AM IST

x
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची है।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची है। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे वो समंदर किनारे नजर आ रही हैं। इस मौके पर उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स के साथ प्रिंटेड शर्ट कैरी की हुई है।
माधुरी दीक्षित फोटो में अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं। फोटो को कैप्शन दिया, "हेलो फ्रॉम पैराडाइज।" होली के मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पति श्रीराम नेने के साथ रंगों में रंगी नजर आ रही हैं और सेल्फी शेयर की थी।
वहीं उनके पीछे दिख रही लोगों की भीड़ देख यह साफ पता चल रहा है कि यह होली उत्सव की उनकी पुरानी तस्वीर है, जब लोग खुलकर एक-दूसरे पर रंग बरसाते थे। हालांकि माधुरी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की बधाई दी थी।
बताते चलें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस शो में जज की भूमिका निभा रही हैं और अपने देसी लुक से लगातार फैंस का दिल चुराती देखी जा रही हैं।
होली के मौके को नजर में रखते हुए उन्होंने धानी रंग का एक एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। कहना गलत नहीं होगा कि बी टाउन की हसीनाएं भी उनके लुक के आगे फिकी पड़ जाती हैं।
Next Story





