मनोरंजन

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने शेफ विकास खन्ना के साथ मनाया थैंक्सगिविंग, शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीरें

Rounak Dey
28 Nov 2022 8:05 AM GMT
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने शेफ विकास खन्ना के साथ मनाया थैंक्सगिविंग, शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीरें
x
कपल के दो लड़के हैं जिनका नाम अरिन और रयान है।
. हर साल नवंबर के चौथे गुरुवार को 'थैंक्स गिविंग डे' (Thanksgiving Day) मनाया जाता है। इस मौके पर भी उन्हें मिली हुई चीजों के लिए आभार व्यक्त करते नजर आते हैं, फिर वह नेचर से हो या इंसानों से। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी यह दिन खास तरीके से मनाया जाता है। वहीं हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दिक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने शेफ विकास खन्ना के साथ डिनर करते हुए थैंक्स गिविंग डे मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की हैं।
माधुरी दिक्षित के पति श्रीराम नेने ने थैंक्स गिविंग के मौके पर किए डिनर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वह डिनर टेबल पर एक्ट्रेस और फैमिली संग पोज देते नजर आ रहे हैं। इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-हमारा थैंक्सगिविंग बहुत अच्छा था क्योंकि हम किसके साथ थे और इसके लिए बहुत आभारी होना चाहिए! @thevikaskhannagroup और उसकी माँ के साथ रोटी तोड़ना हमेशा खुशी की बात है!
माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने अमेरिका के डेनवर में एक दशक से अधिक समय बिताने के बाद 2011 में भारत आ गए। कपल के दो लड़के हैं जिनका नाम अरिन और रयान है।
Next Story