मनोरंजन

26वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी के लिए माधवन का प्यार भरा पैगाम, 'बीते सालों का एक भी पल बदलना नहीं चाहूंगा'

jantaserishta.com
6 Jun 2025 11:09 AM IST
26वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी के लिए माधवन का प्यार भरा पैगाम, बीते सालों का एक भी पल बदलना नहीं चाहूंगा
x
मुंबई: एक्टर आर. माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिर्जे की शादी को 26 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर माधवन ने अपनी पत्नी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि पिछले 26 सालों में जो भी पल उन्होंने साथ बिताए हैं, उनमें से वे एक भी पल न तो बदलना चाहेंगे और न ही किसी और तरह से जीना चाहेंगे।
शुक्रवार को माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी का एक क्लोज अप फोटो शेयर किया। इस फोटो में सरिता कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। माधवन ने लिखा, "उस महिला के लिए, जिसने मुझे वह सब कुछ दिया जो मैं कभी चाहता था... हमारी शादी को 26 साल हो गए हैं और हम एक-दूसरे को 33 साल से जानते हैं। इस पूरे समय में ऐसा एक भी पल नहीं है जिसे मैं बदलना चाहूंगा या किसी और तरह जीना चाहूंगा।"
एक्टर ने कहा कि अब उनके पास और कुछ मांगने को नहीं है, क्योंकि सरिता उनके लिए सबसे बड़े आशीर्वाद की तरह है। उन्होंने आगे कहा, "आपने मुझे इतना कुछ दिया है कि अब मुझे नहीं पता कि और क्या चाहूं। मैं सबसे ज्यादा खुशकिस्मत इंसान हूं। सालगिरह मुबारक हो, माई लव सरिता बिर्जे माधवन।"
माधवन और सरिता की मुलाकात 1991 में एक वर्कशॉप के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्यार में बदल गई और 1999 में दोनों ने शादी कर ली। उस समय माधवन ने फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया था।
सरिता ने कुछ फिल्मों में माधवन के कपड़े डिजाइन किए, खासकर 2009 में रिलीज हुई भारतीय तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'गुरु एन आलू' में। कपल ने 2005 में अपने बेटे वेदांत माधवन का स्वागत किया। बता दें कि वेदांत एक अंतरराष्ट्रीय तैराक है।
माधवन ने 2000 में निर्देशक मणिरत्नम की रोमांटिक फिल्म 'अलाई पयूथे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में वह 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' में नजर आए, जिसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story