मनोरंजन
शादी को और भी खास बनाया, परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के लिए 'ओ पिया' गाना किया रिकॉर्ड
jantaserishta.com
27 Sept 2023 1:32 PM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के लिए 'ओ पिया' गाना रिकॉर्ड कर अपनी शादी के दिन को और भी खास बना दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाना 24 सितंबर को आयोजित डी-डे पर बजाया गया था। 'ओ पिया' नाम के इस रोमांटिक ट्रैक को खुद परिणीति ने गाया है।
गाने के बोल हिंदी और पंजाबी में हैं। ट्रैक को फिलहाल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने को गौरव दत्ता ने संगीतबद्ध किया है। वहीं गौरव, सनी एमआर और हरजोत कौर ने मिलकर लिरिक्स लिखे हैं। 24 सितंबर को परिणीति और राघव ने उदयपुर के आलीशान द लीला पैलेस में शादी की। शादी में कई राजनेता और मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।
हालांकि, परिणीति की 'मिमी' दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी में नहीं पहुंच पाईं। उनकी मां मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका काम में बिजी थीं, इसलिए नहीं आ सकीं। शादी के जश्न में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा शामिल हुए।
Tagsएक्ट्रेस परिणीति चोपड़ापरिणीति चोपड़ाराघव चड्ढाओ पियाActress Parineeti ChopraParineeti ChopraRaghav ChaddhaO Piya
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





