मनोरंजन
तलाक के ड्रामे से पहले Madalsha Sharma ने कराया फोटोशूट, देखें लेटेस्ट तस्वीर
Shubhra Nandy
13 May 2021 8:55 AM IST

x
अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड को देखकर आज रात दर्शक काफी इमोशनल होने वाले हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड को देखकर आज रात दर्शक काफी इमोशनल होने वाले हैं। आज रात ही अनुपमा और वनराज का तलाक होगा। उससे पहले सीरियल में काव्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने अपनी नई तस्वीरों से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा और वनराज का तलाक होने वाला है। उससे पहले काव्या ने भगवान से अपनी जिंदगी में शांति के लिए दुआ मांग ली है। सीरियल 'अनुपमा' की शूटिंग इन दिनों गुजरात में हो रही है। 2 हफ्ते पहले ही मदालसा इस सीरियल के नए सेट पर पहुंची थीं।
इस तस्वीर को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि टीवी की काव्या फोटोज क्लिक करवाते वक्त भी ख्याली पुलाव बनाती है। सीरियल की शूटिंग से फुरसत पाते ही मदालसा शर्मा अपनी थकान भूलकर जमकर फोटोज क्लिक करवाती हैं। इन तस्वीरों में मदालसा 'अनुपमा' के सेट पर ही नजर आ रही हैं।
मदालसा शर्मा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं।वनराज से तलाक लेने के बाद अनुपमा अपनी नई दुनिया बसाएगी और सब कुछ भूलकर वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेगी।
Next Story





