मनोरंजन

मदालसा शर्मा का हॉटेस्ट म्यूजिक एल्बम 'बटरफ्लाई' आउट

Rani Sahu
29 Dec 2021 2:45 PM GMT
मदालसा शर्मा का हॉटेस्ट म्यूजिक एल्बम बटरफ्लाई आउट
x
सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में विलन काव्या का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलर हुईं

मुंबई। सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में विलन काव्या का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलर हुईं मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक एल्बम 'बटरफ्लाई' (Butterfly) आउट हो गया है। जिसे यूट्यूब पर देख फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

मदालसा शर्मा का म्यूजिक वीडियो (Madalsa Sharma Latest Music Video) हाल ही में आउट हुआ है। जिसमें वो एक्टर नमित खन्ना (Namit Khanna) संग कैमेस्ट्री जमाती नजर आ रही हैं। टीवी वैम्प का ये कातिलाना बोल्ड (Madalsa Sharma Bold Video) अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर गाना ट्रेंडिंग में चल रहा है।
यहां देखें वीडियो-

'बटरफ्लाई' (Butterfly Song Out) गाने की बात करें तो इसे जाने-माने सिंगर देव नेगी और स्वाति शर्मा ने मिलकर गाया है। गाने के बोल मुरली अग्रवाल ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक राज आशू का है। हाल ही में काव्या यानी मदालसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नमित संग कुछ खास तस्वीरें भी साझा की थीं जिसे फैंस के जरिए खूब पसंद किया गया।


Next Story