मनोरंजन
मदालसा शर्मा ने सेट पर जमकर की मस्ती, वायरल हुआ video
Shubhra Nandy
23 April 2021 5:35 PM IST

x
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. उनके फोटोज और वीडियोज शेयर करते ही इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं. मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खूब मस्ती करती दिख रही हैं. मदालसा के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे है.
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) वीडियो में डायरेक्टर रोमेश कालरा के साथ दिख रही हैं. मदालसा इस वीडियो में रोमेश के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे घूमने के लिए बाहर निकली हैं. एक्ट्रेस का मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को शोयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा- 'आप टैलेंटिड डायरेक्टर के साथ ही काफी अच्छी इंसान भी हैं.'
बता दें मदालसा (Madalsa Sharma) इन दिनों टीवी के नंबर वन शो अनुपमा (Anupamaa) में काव्या झावेरी के किरदार में नजर आ रही हैं. मदालसा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगु फिल्म फिटिंग से की थी. इसके अलावा वे कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. मदालसा की शादी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती के साथ साल 2018 में हुई थी.
Next Story





