मनोरंजन
मदालसा शर्मा ने बनाया Ranveer Singh के सॉन्ग 'खलीबली' का फनी वर्जन, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
Shubhra Nandy
12 April 2021 1:21 PM IST

x
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ स्टार मदालसा शर्मा की लोकप्रियता तो दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी सीरियल 'अनुपमा' स्टार मदालसा शर्मा की लोकप्रियता तो दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। मदालसा शर्मा इन दिनों सीरियल 'अनुपमा' में नेगेटिव रोल अदा करती हुई नजर आती हैं। इस सीरियल की शूटिंग से फुर्सत पाते ही मदालसा शर्मा सेट पर ही फैंस के लिए तमाम तरह के वीडियोज बनाती रहती है। हाल ही में मदालसा शर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रणवीर सिंह के 'खलीबली' गाने के फनी वर्जन पर धमाल मचाती हुई दिख रही है। मदालसा शर्मा ने इस वीडियो को इस अंदाज में बनाया है कि हर कोई इसे बार-बार देख रहा है। कई लोग तो मदालसा शर्मा की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
Next Story





