मनोरंजन
मां का पहला गाना 'हमनवा मेरे' रिलीज, दिखी मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते की झलक
jantaserishta.com
10 Jun 2025 5:49 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री काजोल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मां' का पहला गाना 'हमनवा मेरे' रिलीज हो चुका है। यह गाना मां-बेटी के खूबसूरत रिश्ते को बयां करता है और दर्शकों का दिल जीत रहा है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब यह गाना प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफे की तरह है।
'हमनवा मेरे' में काजोल और उनकी ऑनस्क्रीन बेटी के सफर को दिखाया गया है, जहां वे कई पड़ावों पर रुकते हैं और जीवनभर की यादों को संजोते दिखते हैं। इस गाने को रॉकी खन्ना और शिव मल्होत्रा ने कंपोज किया है, जबकि श्रेया घोषाल और जुबिन नौटियाल ने इस गाने को आवाज दी है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
काजोल ने सोशल मीडिया पर गाने के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक गाना उसके लिए जो तुम्हारा सब कुछ है।" हाल ही में 'मां' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें आर. माधवन ने फिल्म की दुनिया से दर्शकों को रूबरू कराया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान माधवन ने काजोल से मजाक में कहा, "सब जानते हैं कि आप बहुत शरारती हैं।"
इस पर काजोल ने हंसते हुए जवाब दिया, "नहीं, आप मुझे अजय देवगन समझ रहे हैं।" माधवन ने फिर पूछा कि क्या काजोल ने अपनी तैयारी और डायलॉग याद करने की आदत से किसी निर्देशक को डराया है। इस पर काजोल ने कहा, "मैं ऐसा नहीं करती। अगर डराना हो, तो और तरीके हैं।"
'मां' काजोल की पहली हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। इसमें रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सुरज्यशिखा दास, यानिया भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्माण अजय देवगन और ज्योति ने संयुक्त रूप से मिलकर किया है, जबकि कुमार मंगत पाठक सह-निर्माता हैं। 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





