मनोरंजन

लव रंजन की शादी-हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, डायरेक्टर को KISS करते नजर आए रणबीर कपूर

Neha Dani
1 March 2022 4:59 AM GMT
लव रंजन की शादी-हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, डायरेक्टर को KISS करते नजर आए रणबीर कपूर
x
इसलिए लव रंजन ने फरवरी में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों सितारें एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधन रहे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर लव रंजन भी शामिल हो गए हैं। 20 फरवरी को लव रंजन (Luv Ranjan) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद (Alisha Vaid) संग आगरा में गुपचुप शादी रचाई।

शादी के करीब 8 दिन बाद लव रंजन ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमे ये कपल काफी खूबसूरत नजर आया। एक तरह जहां लव रंजन ने अपनी शादी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तो वहीं दूसरी और एक्टर अर्जुन कपूर ने लव रंजन कू हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमे एक्टर रणबीर कपूर भी नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने लव रंजन को बधाई दी है।


बता दें बॉलीवुड के कई स्टार्स इस शादी में शामिल हुए थे जिसमे एक्टर अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है। पहली फोटो में लव रंजन और अलीशा अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। जहां लव रंजन क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। तो वहीं उनकी लेडी लव अलीशा वैद (Alisha Vaid) रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में सुंदर लग रही हैं।
दूसरी तीसरी और चौथी फोटो कपल के हल्दी सेरेमनी की है। इनमें अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और एक्टर वरुण शर्मा मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ''चलो अभी हमेशा वाला रिश्ता कंफर्म है, लव और अलीशा को आधिकारिक तौर पर बधाई और साथ ही मैं आगरा में अपने बीते समय से जो कुछ भी याद करता हूं, उसे पोस्ट कर सकता हूं !!!!''
इसके अलावा लव रंजन और अलीशा की शादी की और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। पिक्चर्स को साझा करते हुए, लव प्रोडक्शंस ने लिखा, "जैसा कि अलीशा और लव एक साथ अपनी नई यात्रा शुरू करते हैं, हम आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं। बता दें कि, लव रंजन जनवरी में ही शादी करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कोविड के कारण उन्होंने अपनी शादी टाल दी। अब देश में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है इसलिए लव रंजन ने फरवरी में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।


Next Story