मनोरंजन

Lust Stories 2 की स्क्रीनिंग में एक-दूजे में खोए नजर आए लवबर्ड तमन्ना-विजय, एक से बढ़कर एक लुक में दिखी पूरी स्टारकास्ट

Rounak Dey
28 Jun 2023 8:42 PM IST
Lust Stories 2 की स्क्रीनिंग में एक-दूजे में खोए नजर आए लवबर्ड तमन्ना-विजय, एक से बढ़कर एक लुक में दिखी पूरी स्टारकास्ट
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बी टाउन में इस वक्त सिर्फ एक कपल सुर्खियों में बना हुआ है और वो हैं तमन्ना भाटिया और विजय शर्मा। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। बता दें कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टार कास्ट काजोल से लेर नीना गुप्ता तक सभी पहुंचे थे। लेकिन सभी की नजरें लवबर्ड तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी पर टिक गई।

‘लस्ट स्टोरीज 2’ फिल्म की स्क्रीनिंग के ग्रैंड प्रीमियर में जैसे ही विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने एंट्री की,सभी की नजरें इस लवबर्ड पर जा टिकी। दोनों लवबर्ड हाथों में हाथ डाले स्क्रीनिंग में पहुंचे। अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने के बाद यह पहला मौका था जब दोनों ने एक साथ पोज दिए। वहीं विजय तमन्ना के साथ पोज देने में काफी शरमा रहे थे। स्क्रीनिंग के दौरान दोनों एक दूसरे में खोए हुए दिखाई दिए।

विजय फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उनके ब्लेजर पर फ्लावर प्रिंट बना हुआ था। वहीं तमन्ना ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहने हुई थी। कपल की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही थी। हंसती हुई तमन्ना की नजरें विजय से नहीं हट रही थी।

इन दोनों के अलावा फिल्म की स्क्रीनिंग में मृणाल ठाकुर भी पहुंची। जो पिंक गाउन में काफी ग्लैमर्स लग रही थी। मृणाल ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।

एक्टर नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ स्क्रीनिंग में पहुंची। ये कपल भी ब्लैक आउटफिट में कमाल लग रहा था।

वहीं मिनिषा लांबा फ्लोरल ड्रेस में नजर आई। एक्ट्रेस कोंकणा सेन इस दौरान जंपसूट में काफी गॉर्जियस लग रही थीं। कोंकणा ने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए। बता दें कि कोंकणा इस शॉर्ट की डायरेक्टर लिस्ट में शुमार हैं।

वहीं काजोल, नीना गुप्ता, तिलोत्तमा शोम, श्वेता त्रिपाठी, श्रेया धनवंतरी भी स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। आपको बता दें ‘लस्ट स्टोरीज 2’ नेटफ्लिक्स पर 29 जून को रिलीज होगी।

Next Story