मनोरंजन

'लव स्टोरी 2050' फेम हरमन बावेजा इस साल साशा रामचंदानी संग लेंगे सात फेरे

Ritisha Jaiswal
17 Jan 2021 2:39 PM GMT
लव स्टोरी 2050 फेम हरमन बावेजा इस साल साशा रामचंदानी संग लेंगे सात फेरे
x
हरमन बावेजा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर रहे है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपनी शादी को लेकर चर्चा मे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हरमन बावेजा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर रहे है लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपनी शादी को लेकर चर्चा मे हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में चंढीगढ़ में न्यूट्रिशियन कोच साशा रामचंदानी से सगाई की थी। अब उनकी शादी की लेकर खबरें आ रही हैं। हरमन और साशा इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हरमन बावेजा और साशा 21 मार्च, 2021 को कोलकाता में शादी करने जा रहे हैं। हरमन के पिता हैरी बावेजा शादी की डेट फिक्स कर चुके हैं। उन्होंने यह जानकारी परिवार और करीबी दोस्तों को भी बता दी है। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल होंगे। हरमन और साशा के परिवार ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हरमन ने 50-70 लोगों की लिस्ट तैयार की हैं, जो उनकी शादी में मेहमान बनकर पहुंचेंगे। हालांकि, मुंबई में वह वेडिंग रिसेप्शन देंगे या नहीं यह अभी तक क्लियर नहीं है।
ऐसा रहा हरमन बावेजा का फिल्मी करियर
2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 से हरमन बावेजा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता हैरी बावेजा ने ही किया था। प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई थी। हरमन बावेजा ने इसके बाद भी विक्ट्री, Dishkiyaoon और What's Your Raashee जैसी फिल्मों में ऐक्टिंग की थी।
हालांकि ये फिल्में भी ज्यादा चल नहीं पाई थीं। आखिरी बार हरमन बावेजा को फिल्म 'चार साहिबजादे' में देखा गया था। यह फिल्म 2016 में आई थी। फिलहाल वह एक्टिंग छोड़ प्रोड्यूसर बनने की राह पर निकल पड़े हैं। हरमन बावेजा की मां पम्मी बावेजा भी प्रोड्यूसर हैं। वहीं साशा हेल्थ और वेलनेस एक्सपर्ट हैं। हरमन बावेजा के पिता हैरी बावेजा त्रिनेत्र, दिलवाले, इम्तिहान, दिलजले, दीवाने, कर्ज और कयामत जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं।





Next Story