मनोरंजन

चार बार हुआ प्यार, टूटी सगाई तो शादी में मिला तलाक, दर्दभरी है इस एक्ट्रेस की कहानी

Tara Tandi
14 July 2023 7:40 AM GMT
चार बार हुआ प्यार, टूटी सगाई तो शादी में मिला तलाक, दर्दभरी है इस एक्ट्रेस की कहानी
x
कपूर खानदान की लाडली, जिसने सारे नियम तोड़कर बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी एक्टिंग-डांस और मुस्कान से सबके दिलों पर राज किया। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की। करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्सेसफुल रही, पर्सनल लाइफ में उन्हें उतनी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सगाई टूटने से लेकर तलाक तक करिश्मा की लव लाइफ खुशियों से भरी नहीं रही है।
, करिश्मा कपूर का सबसे पहले नाम अभिनेता अजय देवगन के साथ जुड़ा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और करीब आ गए। खबरें थीं कि फिल्म 'जिगर' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालाँकि, करिश्मा ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि अजय और वह सिर्फ अच्छे दोस्त थे। करिश्मा कपूर का नाम गोविंदा और सलमान खान के साथ भी जुड़ा था। गोविंदा और सलमान के साथ करिश्मा की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी फैन्स को खूब पसंद आई।
बता दें कि करिश्मा कपूर अभिषेक बच्चन को डेट कर चुकी हैं। दोनों 5 साल तक रिलेशनशिप में थे। उनकी सगाई भी हो चुकी थी. बच्चन परिवार ने करिश्मा को परिवार के सदस्य के रूप में भी पेश किया था। 2002 में करिश्मा और अभिषेक की सगाई की घोषणा के बाद, उन्होंने कुछ महीनों के बाद सगाई तोड़ दी। करिश्मा कपूर ने 2003 में एक भव्य समारोह में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। लेकिन उनकी शादी नहीं चल पाई और वे अलग हो गए।
उनका तलाक अच्छे तरीके से नहीं हुआ। करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा ने संजय के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। वहीं संजय ने एक्ट्रेस के खिलाफ कई केस भी दर्ज कराए थे। बता दें कि करिश्मा और संजय का 2016 में तलाक हो गया था। और दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली। अब करिश्मा कपूर सिंगल हैं और अपने बच्चों के साथ अच्छी जिंदगी बिता रही हैं।
Next Story