मनोरंजन

इस एक्ट्रेस के घर शिवरात्रि पर बरसी शिव जी की कृपा, घर गूंजी दो जुड़वा बेटों की किलकारी

Rounak Dey
3 March 2022 10:06 AM IST
इस एक्ट्रेस के घर शिवरात्रि पर बरसी शिव जी की कृपा, घर गूंजी दो जुड़वा बेटों की किलकारी
x
अमूल्या को आखिरी बार 2007 में आई फिल्म Mugulu Nage में कैमियो रोल में देखा गया था।

1 मार्च को देश भर में खूब धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई गई। इस महापर्व पर कन्नड़ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अमूल्या और उनके पति जगदीश आर चंद्र को भोले बाबा का बड़ा आशीर्वाद मिला। कपल के घर दो जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। अमूल्या ने महाशिवरात्रि के मौके पर जुड़वां बेटों को जन्म दिया। इस गुड़ न्यूज को एक्ट्रेस के पति ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।





जगदीश ने अमूल्या के साथ प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, 'दो जुड़वां बेटे पैदा हुए हैं। मां और बच्चे दोनों ठीक हैं। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए तहेदिल से शुक्रिया।'
बता दें, अमूल्या और जगदीश ने साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद कपल दो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बनकर बेहद खुश हैं
वर्कफ्रंट पर, अमूल्या ने जगदीश आर चंद्र संग शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी। उन्होंने 2001 में कन्नड़ भाषा की फिल्म 'पर्व' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद 2007 में फिल्म Cheluvina Chittara में लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही। अमूल्या को आखिरी बार 2007 में आई फिल्म Mugulu Nage में कैमियो रोल में देखा गया था।
Next Story