मनोरंजन

सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द वॉर ऑफ द रोहिरिम

Gulabi
15 Feb 2022 3:18 PM GMT
सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द वॉर ऑफ द रोहिरिम
x
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द वॉर ऑफ द रोहिरिम
जेएनएन। वॉर्नर ब्रदर्स और न्यू लाइन सिनेमा की फीचर एनिमेटेड फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द वॉर ऑफ द रोहिरिम' के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने अनाउंस कर दी है। वैराइटी की रिपोर्ट्स के अनुसार लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की फ्रेंचाइजी को एनीमेशन में रिलीज किया जाएगा। इस एनिमे फिल्म का पहला लुक दर्शकों के सामने आ चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लॉर्ड ऑफ द रिंग और एनिमे का यह कॉम्बिनेशन निश्चित रूप से लोगों को एक अलग सफर पर लेकर जाने वाला है।
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द वॉर ऑफ द रोहिरिम' की एनिमेशन पिक्चर जे.आर.आर की घटना टोकियन के 'द होब्बिट' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' दो शताब्दी पूर्व की कहानी को दर्शाएगा। इस एनिमेटेड फिल्म में रोहन के राजा हेल्म हैमरहैंड के कारनामों को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन केंजी कमियामा कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण जोसेफ चाऊ की कंपनी एनिमे स्टूडियो सोला एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इस एनिमेटेड फिल्म की घोषणा जून 2021 में की गई थी। यह फिल्म 12 अप्रैल साल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस सीरीज की आखिरी टॉकियन लाइव एक्शन फिल्म 'द हॉबिट: द बैटल ऑफ द फाइव आर्मीज' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 940 मिलियन की कमाई की। इसकी सभी फ्रेंचाइजी ने 5.8 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की थी। लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म (The Lord Of The Rings) सीरीज की दुनियाभर में भारी फैन फॉलोइंग है। जल्द ही इसकी नई फ्रेंचाइजी फिल्म 'लॉर्ड ऑफ द रिंग': द रिंग ऑफ पावर अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म का टीजर लोगों के सामने आ चुका है जो बहुत ही दिलचस्प है। इस फिल्म को सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी में ही नहीं बल्कि छह अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
Next Story