मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस के लुक्स

Om Prakash
22 Feb 2024 1:06 PM GMT
टीवी एक्ट्रेस के लुक्स
x
जिस तरह से लोग बॉलीवुड की एक्ट्रेस को प्यार देते हैं, उससे ज्यादा प्यार उन अभिनेत्रियों को मिलता है, जो टीवी पर काम करती हैं। टीवी सीरियल में काम करने वाली एक्ट्रेस घर-घर में अपनी पहचान बना लेती हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीतती रहती हैं। बहुत सी टीवी एक्ट्रेस तो ऐसी हैं, जो लुक्स के मामले में बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर दे सकती हैं।
अगर आपको भी टीवी की अभिनत्रियां पसंद आती हैं, तो ये लेख आपके काम का है। दरअसल, आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लुक्स वाकई काबिले तारीफ होते हैं। ये अभिनेत्रियां चाहे साड़ी पहन लें, या फिर वेस्टर्न पहनें, इन पर हर तरह का कपड़ा जचता है। लोग इनकी हर तस्वीर पर काफी प्यार लुटाते हैं। तो चलिए आपको इनके लुक्स दिखाते हैं।
रुबीना दिलैक हाल ही में दो बेटियों को जन्म देने वाली रुबीना दिलैक अपनी फिटनेस से लोगों को अपना दिवाना बनाती हैं। उन्होंने तो प्रेगनेंसी के दौरान भी अपने लुक्स से लोगों का दिल जीता था।
तेजस्वी प्रकाश अपनी बातों से लोगों का दिल जीतने वाली तेजस्वी प्रकाश लोगों को अपने लुक्स से भी काफी आकर्षित करती हैं। वो अक्सर ऐसे लुक्स भी कैरी करती हैं, जिन्हें देखकर आप उनपर से नजरें नहीं हटा सकते।
जेनिफर विंगेट टीवी सीरियल से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली जेनिफर विंगेट के वेस्टर्न लुक्स काफी कमाल के होते हैं। वेस्टर्न आउटफिट में वो अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। अगर आपको क्लासी दिखना है तो आप इनसे टिप्स ले सकती हैं।
सुरभि चंदना हाल ही में सुरभि चंदना शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में उन्होंने प्री वेडिंग शूट भी कराया है। सुरभि चंदना हर तरह के आउटफिट में काफी ज्यादा कमाल की लगती हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा अपने एथनिक लुक से लोगों का दिल जीतने वालीं दिव्यांका त्रिपाठी के वेस्टर्न लुक्स भी काफी कमाल के होते हैं। लोग उन्हें अक्सर उनके वजन की वजह से ट्रोल करते हैं, लेकिन वो हमेशा अपने आत्मविश्वास के साथ लोगों के सामने आती हैं।
निया शर्मा टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक्स की वजह से पहचानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। उनके एथनिक लुक्स तक काफी ज्यादा ग्लैमरस होते हैं। कई बार तो वो अपने बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
Next Story