मनोरंजन

Lohri Celebration: एक्ट्रेस काजोल ने सासू मां और ननद के साथ सेलिब्रेट किया लोहड़ी का त्यौहार

Gulabi
14 Jan 2022 5:42 AM GMT
Lohri Celebration: एक्ट्रेस काजोल ने सासू मां और ननद के साथ सेलिब्रेट किया लोहड़ी का त्यौहार
x
काजोल ने सासू मां और ननद के साथ सेलिब्रेट किया लोहड़ी
देशभर में 13 जनवरी को धूम-धाम से लोहड़ी (Lohri Celebration) का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लोहड़ी को अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। किसी ने परिवार के साथ मनाया तो किसी ने दोस्तों के साथ। इसी बीच अब एक्ट्रेस काजोल (Kajol Lohri Celebration) ने भी लोहड़ी के पर्व को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर किया।
इसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई। काजोल ने घर पर अपने परिवार के साथ वाली तस्वीरों के जरिए लोहड़ी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। काजोल ने इंस्टाग्राम (Kajol Instagram) पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"मां और बच्चे और खुशियां.. सभी को हैप्पी लोहड़ी।
काजोल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल हाथ में थाली पकड़े हुए हैं, जोकि पॉपकॉर्न से भरी हुई है। जबकि उनके बगल में उनकी सासू मां यानी अजय देवगन की मां वीना देवगन खड़ी हैं। वीना के कंधे पर सिर रखकर अजय की बहन नीलम देवगन गांधी खड़ी हैं और फोटो के लिए पोज दे रही है। काजोल की ननद नीलम दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं।
नीलम को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है, लेकिन काजोल और नीलन वेकेशन के दौरान साथ नजर आती हैं और दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज हैं। बता दें काजोल की दो ननद है यानी अजय देवगन की 2 बहने हैं। उनकी एक बहन का नाम कविता और दूसरी का नीलम है। बहन कविता देवगन कभी मीडिया के सामने आई ही नहीं, लेकिन नीलम लोगों के सामने आने में परहेज नहीं करती हैं। नीलम को लाइमलाइट में रहना पसंद है।
नीलम को अजय देवगन के बेहद करीब माना जाता है, जबकि अजय देवगन की दूसरी बहन है। नीलम, अजय देवगन के घर होने वाले हर प्रोग्राम में शामिल होती हैं। अजय अपनी इस बहन को जान से ज्यादा प्यार करते हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल ने पिछले साल अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म 'त्रिभंग' (Kajol Tribhanga) से डिजिटल डेब्यू किया। वो जल्द ही फिल्म 'द लास्ट हुर्रे में दिखाई देंगी।
Next Story