मनोरंजन

Lock Upp: इस बार कंगना रनोट की अत्याचारी जेल से एक और कंटेस्टेंट हुई बाहर

Neha Dani
4 April 2022 6:00 AM GMT
Lock Upp: इस बार कंगना रनोट की अत्याचारी जेल से एक और कंटेस्टेंट हुई बाहर
x
शो में रहते हुए करणवीर वोहरा और सायशा शिंदे ने अपने खेल से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अभिनेत्री कंगना रनोट के शो लॉक अप का इस बार वीकेंड का एपिसोड काफी चर्चा में रहा है। इस बार अभिनेत्री ने कई कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई और काफी मस्ती भी की। वहीं इस बार कंगना रनोट की अत्याचारी जेल से एक और कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। जिसके बाद एक बार फिर से लॉक अप में सभी कंटेस्टेंट्स के खेल का समीकरण बदल गया है।

इस बार कंगना रनोट के शो से टीवी की मशहूर अभिनेत्री निशा रावल बाहर हो गई हैं। बीते कुछ दिनों से वह लॉक अप में कम नजर आ रही थीं, जिसके चलते इस बार निशा रावल को दर्शकों के सबसे कम वोट मिले हैं। इस बार लॉक अप से नॉमिनेट होने वालों में आजमा फलाह और निशा रावल का नाम शामिल था, लेकिन आजमा ने अपने बारे में सीक्रेट शेयर कर खुद को शो से बाहर होने के लिए बचा लिया।
जिसके बाद निशा रावल को लॉक अप छोड़ना पड़ा। वहीं शो की होस्ट कंगना रनोट ने खुलासा किया कि पायल रोहतगी को सबसे कम वोट मिले थे, जबकि निशा रावल लिस्ट में दूसरे नंबर पर थीं। कंगना रनोट ने निशा को लॉक अप से निकालने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उसका खेल रुक गया था और वह उनकी जेल के लायक नहीं है। जिसके बाद निशा रावल ने कंगना रनोट के शो को छोड़ दिया।
बात करें लॉक अप की तो रविवार को शो के अंदर के पुराने कंटेस्टेंट्स करणवीर वोहरा और सायशा शिंदे की एंट्री हुई है। बीते दिनों इन दोनों को शो से बाहर जाना पड़ा था। अब करणवीर वोहरा और सायशा शिंदे की लॉक अप में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई है। सायशा शिंदे को कंगना रनोट ने पिछले हफ्ते अपने शो से बाहर कर दिया था। सायशा को इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने कंगना के साथ बहस किया और बार-बार कहने के बाद भी माफी नहीं मांगी।
लेकिन कंगना ने उन्हें अब एक और मौका दिया है, सायशा ने लॉक अप में एक बार फिर एंट्री की है। वहीं बात करें करणवीर वोहरा की तो बीते दिनों उनका एक टास्क के दौरान एलिमिनेट हो गए थे, जब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जीशान खान और विनीत कक्कड़ अंदर आ गए थे। शो में रहते हुए करणवीर वोहरा और सायशा शिंदे ने अपने खेल से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Next Story