मनोरंजन

Lock Upp: फैन्स को एंटरटेन कर रहीं पूनम पांडे, रिवीलिंग टॉप पहन मांगे वोट

Rounak Dey
8 April 2022 10:20 AM IST
Lock Upp: फैन्स को एंटरटेन कर रहीं पूनम पांडे, रिवीलिंग टॉप पहन मांगे वोट
x
सभी कैदी बारी-बारी से कैमरे के सामने आते हैं और दर्शकों से उन्हें वोट देने के लिए कहते हैं।

पूनम पांडे इस वक्त कंगना रनौत के लॉकअप की फेवरेट कैदी बनी हुई हैं। उन्हें बीते हफ्ते सबसे ज्यादा वोट मिले थे। पूनम पांडे का नाम चार्जशीट में आया था जिसके बाद उन्होंने फैन्स से कहा कि अगर वह बच गईं तो कैमरे के सामने टॉपलेस हो जाएंगी। जिसके बाद वह ना केवल सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुईं बल्कि उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले। पूनम ने उस वक्त अपने सभी फैन्स का शुक्रिया कहा था और वादा किया कि वह पूरे हफ्ते खूब एंटरटेन करेंगी। अब पूनम अपना वादा पूरा करती दिख रही हैं।

कैदियों ने की वोट अपील
गुरुवार प्रसारित एपिसोड में स्क्रिन पर अलग-अलग सामानों की एक लिस्ट आई, जिसमें से सभी कैदियों को एक-एक सामान सेलेक्ट करना था। यह उन्हें तभी मिल सकता है जब दर्शक उन्हें इसके लिए वोट देंगे। सभी कैदी बारी-बारी से कैमरे के सामने आते हैं और दर्शकों से उन्हें वोट देने के लिए कहते हैं।



Next Story