मनोरंजन

Lock Upp: अंजलि अरोड़ा की मां ने बेटी को दी सलाह, कहा- 'आंखें खोल, दिमाग खोल'

Rounak Dey
27 April 2022 11:26 AM IST
Lock Upp: अंजलि अरोड़ा की मां ने बेटी को दी सलाह, कहा- आंखें खोल, दिमाग खोल
x
यह दोनों काफी समय से अपने खेल और रणनीति को लेकर चर्चा में हैं। शो के अंदर दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है।

कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में हाल ही में शो को अंदर फैमिली एपिसोड हुआ। इस एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले और करीबी उन्हे मिलने के लिए कंगना रनोट की जेल में आए। लॉक अप की चर्चित कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा की मां भी उनसे मिलने के लिए शो में आईं। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को खास सलाह भी दी है।

शो में अपनी मां को देखकर अंजलि अरोड़ा काफी इमोशनल हो गई थीं। इसके कुछ देर बाद उनकी मां ने उन्हें कई सारी सलाह भी दी, जिसमें से एक सलाह मुनव्वर फारूकी से दूर रहने की भी थी। दरअसल मां से मुलाकात के दौरान अंजलि अरोड़ा ने उनसे अपने ब्वॉयफ्रेंड आकाश के हाल-चाल पूछे। उन्होंने कहा, 'आकाश कैसा है ? इस अंजलि की मां बोलीं, 'ठीक है मीस कर रहा है।'
इसके बाद वह अपनी मां से पूछती हैं कि शो में वह कैसी दिख रही हैं और कैसा खेल रही हैं ? जिस पर उनकी मां उन्हें अकेले खेलने की सलाह देती हैं और कहती हैं कि किसी पर भी विश्वास मत करो। इस दौरान अंजलि अरोड़ा मां से मुनव्वर फारूकी के नाम का भी जिक्र करती हैं। जिस पर उनकी मां कहती हैं, 'सब मुंह पर हैं, कोई साथ नहीं दे रहा है। आंखें खोल, दिमाग खोल।'
इसके बाद वह अंजलि अरोड़ा को मुनव्वर फारूकी से दूरी बनाने की सलाह देती हैं। वह कहती हैं, 'मुनव्वर से दूरी बनाकर रख, सारी तेरी वोटिंग उसको जा रही है, दोस्ती के उससे'। इसके अलावा अंजलि अरोड़ा की मां ने उन्हें और भी सलाह दी हैं। आपको बता दें कि कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप का जल्द फिनाले होने वाला है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला काफी बढ़ गया है।
हर कोई लॉक अप के पहले सीजन का विजेता बनने के लिए कोशिश कर रहा है। जिसके चलते लॉक अप में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच काफी झगड़ा भी देखने को मिलता रहता है। वहीं बात करें अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी की तो यह दोनों काफी समय से अपने खेल और रणनीति को लेकर चर्चा में हैं। शो के अंदर दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है।



Next Story