मनोरंजन
Lock Upp : सायशा शिंदे का बड़ा खुलासा, कहा- 'खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उतारने पड़ते हैं कपड़े'
Rounak Dey
22 April 2022 1:45 PM IST

x
तो वह नाराज हो गईं क्योंकि उन्हें लगा कि करणवीर उनके ब्रेस्ट इम्प्लांट का मजाक उड़ा रहे हैं।
कंगना रनोट के रियलिटी शो लॉक अप में रोज नया घमासान मचा रहता है। हाल ही में इसे शो को अपना फर्स्ट फाइनलिस्ट मिला, तो वहीं कुछ दिल को छू लेने वाले रियल लाइफ स्टोरी भी सामने आई है। जेल में टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान सायशा शिंदे ने कुछ ऐसा बताया जिसे सुनने वाले इमोशनल हो गए।
हुआ ये कि टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान, प्रिंस नरूला, चैलेंजर और संकट मोचक, ने सायशा शिंदे से उन मुद्दों के बारे में बात करने के लिए कहा, जिनका सामना ट्रांसवुमन दैनिक आधार पर करती हैं। सायशा ने बताया कि कैसे खुद को ट्रांसवुमन साबित करने के लिए उनके कपड़े उतरवाए जाते हैं।
सायशा कैमरे की तरफ बढ़ती हैं और कहती हैं, 'बहुत सारी ट्रांस महिलाएं हैं जिन्हें सार्वजनिक रूप से यह साबित करने के लिए कपड़े उतारने पड़ते हैं कि वो कि वो महिलाएं हैं। हमें इस अन्याय को रोकना होगा और हमें मिलकर इस बदलाव को दुनिया में लाना होगा। वह बदलाव ही हो सकता है। जब मेरे जैसे विशेषाधिकार प्राप्त लोग बाहर आएं और बिना किसी डर के इसके बारे में खुलकर बात करें और इसे स्वीकार भी करें।'
साथ ही सायशा ने वादा किया कि वो लॉक अप की अपनी कमाई का 50 प्रतिशत दान में दे देंगी। उन्होंने कहा, 'मैंने इस शो के माध्यम से जो भी पैसा कमा रही हूं, मैंने उसका 50 प्रतिशत ट्रांस कम्युनिटी एनजीओ और मेरे द्वारा चलाए जा रहे ट्रस्टों को दान करने का फैसला किया है।"
करणवीर बोहरा ने हाल ही में एक टास्क में ट्रांसवुमन सायशा शिंदे के ब्रेस्ट इम्प्लांट के लिए उनका मजाक उड़ाया और वह गुस्से में थीं, जिसके कारण दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। करणवीर, यार्ड एरिया में माइम एक्ट कर रहे थे और उनके कपड़ों में दो संतरे भरे हुए थे। जब सायशा को इस बारे में पता चला, तो वह नाराज हो गईं क्योंकि उन्हें लगा कि करणवीर उनके ब्रेस्ट इम्प्लांट का मजाक उड़ा रहे हैं।
Next Story





