मनोरंजन

लो भाई ये ही देखना बाकी रह गया था! एक्ट्रेस विद्या बालन ने हवा में उछाली लिपस्टिक, कैमरे के सामने बदले कपड़े, देखे VIDEO

jantaserishta.com
8 Jun 2021 7:27 AM IST
लो भाई ये ही देखना बाकी रह गया था! एक्ट्रेस विद्या बालन ने हवा में उछाली लिपस्टिक, कैमरे के सामने बदले कपड़े, देखे VIDEO
x

फाइल फोटो 

कैमरे के सामने बदले कपड़े

नई दिल्ली: विद्या बालन (Vidya Balan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शेरनी' को लेकर चर्चा में है. फिल्म से उनका लुक लोगों को बहुत पसंद आया है. इस बीच विद्या (Vidya Balan Video) अपने फैंस के लिए अनोखा वीडियो लेकर आई हैं, जिसमें वो अपने लुक को पल भर में ग्लैमरस बना लेती हैं.







विद्या का ग्लैमरस अवतार
विद्या बालन (Vidya Balan Instagram) इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में विद्या सिंपल नजर आ रही हैं, दूसरे ही पल जब वह लिपस्टिक उछालती हैं तो वह ग्लैमरस हो जाती हैं और उन्होंने अपने दोनों अवतारों के साथ सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं. बॉलीवुड की दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी के लिए विख्यात अभिनेत्री विद्या ने पर्दे के साथ ही समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए भी अपने लुक से लोगों का दिल जीता है. मगर इस बार उनके चाहने वालों को उनका एक अलग अंदाज दिखा है.
विद्या का करियर
विद्या बालन (Vidya Balan Career) ने साल 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था. इसके बाद विद्या बालन (Vidya Balan) ने कई फिल्में ऐसी कीं जो लीक से हटकर थीं. फिर चाहे वह फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन की मां का रोल हो, या 'द डर्टी पिक्चर', 'तुम्हारी सुलु' और हाल ही में आई 'शकुंतला देवी' में निभाए गए किरदार हों.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story