मनोरंजन

कॉमेडियन भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, हुईं इमोशनल

Manish Sahu
27 Aug 2023 9:38 AM GMT
कॉमेडियन भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, हुईं इमोशनल
x
मनोरंजन: भारती सिंह छोटे पर्दे पर कमाल की कॉमेडी कर दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। भारती का अलग अंदाज फैंस के लिए बड़ा आकर्षण है। भारती अपनी हाजिर जवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर हैं। भारती पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं। भारती 3 अप्रैल 2022 को मां बनी थीं।
उन्होंने अपने घर में एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम गोला उर्फ लक्ष्य सिंह लिंबाचिया है। पिछले कुछ समय से भारती के दूसरे बेबी की प्लानिंग को लेकर भी काफी खबरें चल रही हैं। इस बीच भारती को एक शानदार सरप्राइज मिला, जिसे देख वह भावुक हो गईं। भारती ने अपने लेटेस्ट व्लॉग को शुरु करते हुए बताया कि गोला लगातार पतला होता जा रहा है।
इसके बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने फैंस को बताया कि आज उनके घर में एक मेहमान आने वाला है। इस बारे में भारती को भी नहीं पता। आगे भारती देखती है कि हर्ष एक नन्हा सा पपी लेकर आया है। इसके बाद भारती पपी की आरती उतारती है और उसको देखकर इमोशनल हो जाती हैं।
भारती की फ्रेंड जैस्मीन ने गिफ्ट किया है ये पपी
भारती ने बताया कि ये गोला का छोटा भाई है और इसका नाम हम रखेंगे भोला... गोला ने अपने भाई को स्वीकार कर लिया है। गोला और भोला को साथ देखकर भारती बहुत खुश होती हैं। उल्लेखनीय है कि भारती की खास दोस्त जैस्मीन भसीन ने ये पपी गिफ्ट किया है। भारती ने कहा कि ये मेरे लिए बहुत इमोशनल समय है। व्लॉग में हर्ष पपी की सुसु-पॉटी साफ करते दिखें। भारती कहती हैं कि इसको हमने अब रख लिया।
गोला हमसे नफरत तो नहीं करेगा ना हर्ष। पपी देखने के लिए उनके घर कई मेहमान भी आते हैं। गोला को भी भोला काफी पसंद आया। वे आपस में मस्ती करते दिखे। भारती ने बताया कि छोटा बेबी सो गया है। आपको बता दें कि जैस्मीन हाल ही में भारती के घर गई थीं और नए मेहमान के संकेत दिए थे। ये तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुआ था।
Next Story