मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के साथ नन्ही कंटेस्टेंट ने की एक्टिंग, मिमिक्री करते वीडियो हुआ वायरल

Nil dhankar
24 Nov 2021 7:27 PM IST
अमिताभ बच्चन के साथ नन्ही कंटेस्टेंट ने की एक्टिंग, मिमिक्री करते वीडियो हुआ वायरल
x

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के बिना कौन बनेगा करोड़पति की कल्पना नहीं की जा सकती है. कई कंटेस्टेंट गेम खेलने से ज्यादा बिग बी की झलक पाने के लिए भी इसमें हिस्सा लेते रहे हैं. बात चाहे सेलिब्रिटी गेस्ट्स की हो या छोटे कस्बे व शहरों से आए कंटेस्टेंट्स की, बिग बी हर किसी के रंग में रंग जाते हैं.

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के फेवरेट अमिताभ बच्चन को केबीसी के सेट पर मस्ती करते देखना वाकई फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है. केबीसी के चिल्ड्रेस स्पेशल हफ्ते में बिग बी को हर तरह के स्कूल स्टूडेंट्स संग इंटरैक्ट करने का मौका मिलता है. हिमाचली बच्चे के एंटरटेनिंग ऐपिसोड के बाद इस बार अमिताभ एक बच्ची संग अपनी फिल्म भूतनाथ का एक सीन इनएक्ट करते नजर आए. इस वीडियो को शेयर करते हुए चैनल ने कैप्शन में लिखा है, अपनी टीचर की मिमिक्री करने के बाद #KBC13 के मंच पर हमारी नन्ही कंटेस्टेंट ने की अमिताभ बच्चन संग एक्टिंग ! देखिए ये पले आज के #KaunBanegaCrorepati के स्टूडेंट वीक स्पेशल ऐपिसोड में.

सोनी चैनल ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर इस चाइल्ड स्पेशल शो का प्रोमो शेयर किया है, जहां अमिताभ संग एक बच्ची हॉट सीट पर बैठी नजर आ रही है. इस बच्ची ने किट्टी हेयरबैंड पहना है. जब बिग बी उस बच्ची से उस हेयरबैंड के बारे में पूछते हैं, तो जवाब में बच्ची कहती है कि वो बिल्ली बन चुकी है. इस पर अमिताभ कहते हैं, पर आप तो इंसान हैं, कैट क्यों बनी हैं? बच्ची ने जवाब दिया क्योंकि उसे बिल्लियां पसंद है.

यह बच्ची अपनी क्लास टीचर की मिमिक्री करती नजर आईं. जहां वे बच्चों को होमवर्क नहीं करने पर डांटने की एक्टिंग करती हैं, ऐसे में स्टूडेंट बने अमिताभ उनसे सॉरी मिस कहते नजर आते हैं. प्रोमो के अंत में बिग बी अपनी फिल्म भूतनाथ का ही एक सीन उस बच्ची संग इनएक्ट करते हैं.


Next Story