मनोरंजन

रश्मिका मंदाना की कॉपी करते दिखे छोटे-छोटे बच्चे, देखें VIDEO

Rani Sahu
14 Sept 2022 8:26 PM IST
रश्मिका मंदाना की कॉपी करते दिखे छोटे-छोटे बच्चे, देखें VIDEO
x
Rashmika Mandanna : पुष्पा: द राइज फेम रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे छोटे-छोटे बच्चे उनके गाने सामी-सामी पर नाचते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को उन्होंने काफी प्यार दिया, साथ उन स्कूल के बच्चों से मिलने की इच्छा भी जताई है।
जताई मिलने की इच्छा
रश्मिका ने वीडियो शेयर करते हुए बच्चों के डांस को क्यूट बताया और उन बच्चों से मिलने की इच्छा जाहिर की है। पुष्पा: द राइज 2021 की हिट मूवीज़ में एक थी। इस फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैl वहीं अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म में अहम भूमिका भी निभाई थी। रश्मिका मंदाना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा की "Maaaaadddddeeeeee myyyyy daaaaaay.. I want to meet this cutie..how can I?"
जल्द ही दिखेंगी गुडबाय में
रश्मिका मंदाना की जल्द ही हिन्दी फिल्म गुडबाय आने वाली है । इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में दिखाई देंगे और साथ में नीना गुप्ता भी दिखेंगी। ये फिल्म 7 अक्टुबर को सिनेमा घरों में आएगी, ये एक कॉमेडी फिल्म है।
Next Story