मनोरंजन

स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 7:25 AM GMT
स्वरा भास्कर के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर
x
शेयर की बेटी की पहली तस्वीर
स्वरा भास्कर ने नन्ही परी को जन्म दिया है। फैंस उनके मां बनने का इंतजार काफी समय से कर रहे थे। ऐसे में अब स्वरा भास्कर ने अपने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। एक्ट्रेस ने खुद इसके बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
स्वरा भास्कर ने शेयर किया यह पोस्ट
स्वरा भास्कर (स्वरा भास्कर करियर) ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी संग कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। वह फोटोज में अपने पति फहाद के संग नजर आई हैं। फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा कर उन्होंने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा 'एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गीत फुसफुसाया गया, एक रहस्यमय सत्य। हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभारी और प्रसन्न मन से, आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है।' इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें और उनके पति को बधाईयां दी हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया बेटी का नाम
स्वरा भास्कर ने शेयर की इंस्टा स्टोरी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की फोटो शेयर की है। उसमें बेटी का हाथ नजर आ रहा है। एक छोटा सा हार्ट भी शेयर किया है।
इसी साल हुई थी स्वरा भास्कर की शादी
स्वरा भास्कर ने जो इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया उसमें उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम राबिया रखा है, लेकिन अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। वहीं एक्ट्रेस के पति फहाद भी साथ में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि साल 2023 जनवरी में स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (फहद अहमद करियर) के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। मार्च में इन्होंने धूमधाम से शादी रचाई। हाल ही में स्वरा ने अपने बेबी बम्प वाली तस्वीरें शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।
इन सेलेब्स ने दी स्वरा को बधाई
आपको बता दें की कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें और उनके पति को माता पिता बनने पर बधाई दी है। गौहर खान, नीना गुप्ता, टिस्का चोपड़ा, आदि ने उन्हें बधाई दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को 2020 से डेट करना शुरू किया था। आपको बता दें कि इसी साल मार्च में दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद धूमधाम से पूरी रीति रिवाजों के साथ शादी की थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी भी दी थी।
इन सेलिब्रिटीज ने अनाउन्स की प्रेगनेंसी
अभी हाल ही में राहुल वैद्य और दिशा परमार के घर नन्ही परी ने जन्म लिया। वहीं दूसरी तरफ विक्रांत मैसी के घर भी जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्नी शीतल ठाकुर के साथ तस्वीरें शेयर की है
Next Story