मनोरंजन

गुरमीत चौधरी और देबिना के घर आई नन्ही परी, शादी के 11 साल बाद खुशियों ने दी दस्तक

Neha Dani
4 April 2022 7:25 AM GMT
गुरमीत चौधरी और देबिना के घर आई नन्ही परी, शादी के 11 साल बाद खुशियों ने दी दस्तक
x
जिसे पाकर दोनों की खुशी को कोई ठिकाना नही है।

टीवी राम-सीता के नाम से मशहूर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कपल के घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ यानि देबिना ने 3 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया। यह गुड न्यूज कपल ने आज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद से लगातार उन्हें फैंस और फ्रेंड्स की बधाइयां मिल रही हैं।

गुरमीत और देबिना ने अपने अपनी नन्ही परी के हाथों का प्यारा वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ''अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3.4.2022
आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।
प्यार और आभार


गुरमीत और देबिना।''
इस वीडियो में कपल के हाथों के बीच उनकी नन्ही परी का कोमल सा हाथ नजर आ रहा है। ये वीडियो बेहद प्यारा है, जिसे फैंस लाइक कर उन्हें इस गुड न्यूज के लिए खूब बधाईयां दे रहे हैं।
बता दें, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने साल 2011 में शादी रचाई थी। अब शादी के पूरे 11 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है, जिसे पाकर दोनों की खुशी को कोई ठिकाना नही है।

Next Story