मनोरंजन

लिसा कुड्रो को नहीं था 'फ्रेंड्स' की सफलता पर यकीन, पुराने शो को छोड़ने में लग रहा था डर

jantaserishta.com
30 March 2026 11:39 AM IST
लिसा कुड्रो को नहीं था फ्रेंड्स की सफलता पर यकीन, पुराने शो को छोड़ने में लग रहा था डर
x
लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड स्टार लिसा कुड्रो को आज भी लोग फीबी बुफे के रोल में याद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जिस शो ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई, उसी को लेकर शुरुआत में वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं थीं। दरअसल, जब उन्हें 'फ्रेंड्स' में कास्ट किया गया, तब वह पहले से ही एक दूसरे शो 'मैड अबाउट यू' में काम कर रही थीं और उसे छोड़ने को लेकर असमंजस में थीं।
लिसा कुड्रो ने वैनिटी फेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं 'मैड अबाउट यू' में अपने रोल को लेकर काफी गर्व महसूस करती हूं। इस शो में मेरा किरदार एक वेट्रेस का था। बेशक वह छोटा रोल था, लेकिन मेरे करियर के लिए काफी अहम था। ऐसे में जब मुझे 'फ्रेंड्स' का ऑफर मिला, तो मैं असमंजस में थी। मुझे यह डर था कि नया शो सफल होगा या नहीं, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री में कई बार अच्छे शो भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाते।''
उन्होंने कहा, ''जब 'फ्रेंड्स' का पायलट एपिसोड शूट हुआ, तब भी मुझे पूरी तरह भरोसा नहीं था कि यह शो हिट होगा। मेरे मन में यही चल रहा था कि यह एक अच्छा शो जरूर है, लेकिन इसका सफल होना तय नहीं है। ऐसे में मैं अपने पुराने शो 'मैड अबाउट यू' को अपने पास सुरक्षित रखना चाहती थीं, ताकि अगर 'फ्रेंड्स' ज्यादा समय तक नहीं चला, तो मेरे पास काम बना रहे।''
लिसा ने कहा, ''मैं किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती थी। मुझे लगता था कि अगर 'फ्रेंड्स' कुछ एपिसोड के बाद बंद हो गया, तो मेरे पास 'मैड अबाउट यू' जैसा विकल्प होना चाहिए। यही सोचकर मैंने अपने पुराने रोल को बनाए रखने की कोशिश की।''
जब 'फ्रेंड्स' साल 1994 में शुरू हुआ, तो उसने इतिहास रच दिया। इस शो में लिसा कुड्रो के साथ जेनिफर एनिस्टन, कर्टनी कॉक्स, डेविड श्विमर, मैट लीब्लैंक और दिवंगत अभिनेता मैथ्यू पेरी जैसे कलाकार भी थे, और यह शो धीरे-धीरे दुनिया के सबसे लोकप्रिय सिटकॉम्स में शामिल हो गया।
लिसा कुड्रो ने बताया कि उस समय में वह दो अलग-अलग शो में नज़र आ रही थीं और दोनों में उनके किरदार अलग थे। इससे दर्शकों के बीच भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए मेकर्स ने एक दिलचस्प तरीका निकाला था। 'मैड अबाउट यू' के उनके किरदार उर्सुला बफे को 'फ्रेंड्स' में फीबी की जुड़वां बहन के रूप में दिखाया गया। यह बदलाव दर्शकों को भी पसंद आया। इस तरह वह उर्सुला का किरदार भी निभा सकीं और फीबी का भी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story