मनोरंजन
लीजा हेडन ने रखा बेबी शॉवर पार्टी, अपने बर्थडे के मौके पर शेयर की तस्वीर
Shubhra Nandy
17 Jun 2021 1:50 PM IST

x
17 जून 1986 को चेन्नई में पैदा हुईं एक्ट्रेस लिजा हेडन (Lisa Haydon) के लिए बेहद खास दिन है. लिजा तीसरी बार मां बनने जा रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 17 जून 1986 को चेन्नई में पैदा हुईं एक्ट्रेस लिजा हेडन (Lisa Haydon) के लिए बेहद खास दिन है. लिजा तीसरी बार मां बनने जा रही हैं. बेबी शॉवर के लिए उनके दोस्तों ने आज का ही दिन चुना. लिजा ने अपने बेबी शॉवर की खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज को शेयर कर लिजा ने कैप्शन में अपनी पांच दोस्तों का आभार जताते हुए अपनी लाइफ का स्पेशल डे बताया है.
लिजा हेडन की पांच बेस्ट फ्रेंड्स ने बेबी गर्ल के स्वागत के लिए उनके बर्थडे पर बेबी शॉवर प्लान किया. लिजा के बेबी शॉवर के सपने को बेहद खूबसूरत अंदाज में पूरा किया.
लिजा हेडन अपने जीवन की दोहरी खुशी और अपने दोस्तों के किए गए डेकोरेशन पर एक्साइटेड नजर आ रही हैं. अपने दोस्तों की इस मेहनत और प्यार को लिजा सच्ची दोस्ती बता रही हैं.
लीजा की फ्रेंड्स ने इस खास मौके के लिए व्हाइट थीम चुना. वनपीस ड्रेस पहने लिजा ने व्हाइट-पिंक फ्लॉवर टियारा लगाए बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
लीजा ने इस मौके पर फ्लॉवर के साथ-साथ लजीज चॉकलेट केक की टेम्पटिंग फोटोज शेयर की है. इस मौके पर लिजा अपने फ्रेंड्स के साथ वाइन लिए नजर आ रही हैं. लेकिन इस फोटो के साथ डिस्क्लेमर लिखा है कि 'उन्होंने वाइन नहीं पी है'
लिजा की माने तो सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए अपने फ्रेंड्स के साथ अपने हाथ में भी वाइन ग्लास पकड़ लिया. लीजा हेडन ने डीनो लालवानी से शादी की है. लिजा जल्द ही तीसरी बार मां बनने जा रही हैं.
Next Story





