मनोरंजन
लीजा हेडन तीसरी बार बनीं मां, फैन के सवालों एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Shubhra Nandy
2 July 2021 8:55 AM IST

x
मॉडल और अभिनेत्री लीजा हेडन तीसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने एक बेटी को जन्म दिया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| मॉडल और अभिनेत्री लीजा हेडन तीसरी बार मां बन गई हैं। लीजा ने एक बेटी को जन्म दिया है। मां बनने की खुशखबरी उन्होंने अलग अंदाज में दी।
दरअसल लीजा ने सोशल मीडिया पर अभी तक बेटी के जन्म का एलान नहीं किया है। कमेंट सेक्शन में एक फैन के सवाल पूछने पर उन्होंने अपने तीसरे बच्चे के बारे में बताया।
फैन ने क्या पूछा था
फैन ने लीजा से हाल ही में पूछा था कि 'क्या आप मुझे बता सकती हैं कि आपके तीनों बच्चे कहां पर हैं?' जिसके जवाब में लीजा कहती हैं, 'मेरी बाहों में।' अपने इस जवाब के साथ लीजा ने बच्ची के जन्म की खुशखबरी साझा की।
जेंडर का किया था खुलासा
इससे पहले अभिनेत्री ने बच्ची के जेंडर का खुलासा किया था। एक वीडियो में लीजा अपने बेटे से पूछती हैं कि 'जैक सभी को बताओ को उनके पेट में क्या है?' जिस पर जैक कहते हैं कि 'एक छोटी बहन।'
Next Story





