मनोरंजन

Lions Gold Awards 2021: बॉबी देओल समेत इन कलाकारों को मिला अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई

Shiddhant Shriwas
8 Sept 2021 3:50 PM IST
Lions Gold Awards 2021: बॉबी देओल समेत इन कलाकारों को मिला अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई
x
इस अवॉर्ड शो के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी थे। उनके साथ तमाम अलग अलग इंडस्ट्री के लोगों ने शिरकत की थी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में से एक 27वां लायंस गोल्ड अवार्ड्स 2021 का आयोजन 7 सितंबर, 2021 को मुंबई में किया गया। इस खूबसूरत शाम में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई जाने माने स्टार्स ने शिरकत की। इस शो में मनोरंज, खेल, मीडिया,चिकित्सा और रियल एस्टेट जैसे अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों की अहम योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। इस शो के दौरान उन सेना और कोरोना वॉरियर के परिवारों को गोद लिया गया जिन्होंने अपनी जान देश के लिए दे बलिदान कर दी।

अवॉर्ड शो में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इन सितारों में गायिका अनुराधा पौडवाल, कुमार शानू, बॉबी देओल, एली अवराम, गुरमीत चौधरी, रजत वर्मा जैसे कई लोकप्रिय हस्तियां शामिल रहीं। इस अवॉर्ड शो के दौरान रजत, गुरमीत, देबिना सहित कई कलाकारों ने ये पुरस्कार अपने नाम किया है।


देबिना और गुरमीत

टीवी जगत मशहूर कलाकार देबिना और गुरमीत को भी अवॉर्ड मिला है। जहां गुरमीत को उनके समाजिक कार्यो के लिए अवॉर्ड मिला वही देबिना ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवार्ड जीता।


कुमार सानू

कुमार सानू हिंदी सिनेमा के एक जानेमाने गायक हैं। उन्हें संगीत में अहम योगदान के लिए लायंस गोल्ड अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया है।


एली अवराम

पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी और बॉलीवुड के कई गानों में शानदार परफॉर्मेंस करने वाली एली अवराम ने बेस्ट डांस परफॉर्मर का पुरस्कार जीता। उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए एक लायंस गोल्ड अवार्ड्स और महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद किया है।


इस अवॉर्ड शो के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी थे। उनके साथ तमाम अलग अलग इंडस्ट्री के लोगों ने शिरकत की थी। फिल्मों की बात करें तो अनुपम खेर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, बॉबी देओल, एली अवराम, अनुराधा पौडवाल, कुमार शानू, दिव्या कुमार खोसला, कृष्णा श्रॉफ, जोया हुसैन ने अपने नाम अवॉर्ड किए। वहीं टेलीविजन में गुरमीत चौधरी, दिलीप जोशी, देबिना बनर्जी, रजत वर्मा, परम सिंह, आभा परमार,अक्षिता मुद्गल और सेना में श्रीमती स्वगिना शिंदे, श्रीमती मानसी मिलिंद थुंबरे, श्रीमती रमीला बेन, श्रीमती निरमा देवी, श्रीमती सुनीता प्रकाश हडके को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Next Story