मनोरंजन

रणवीर सिंह की तरह कपिल देव कलरफुल कपड़े और स्कर्ट में आए नजर, देखें वायरल वीडियो

Kunti Dhruw
15 Oct 2021 2:40 PM GMT
रणवीर सिंह की तरह कपिल देव कलरफुल कपड़े और स्कर्ट में आए नजर, देखें वायरल वीडियो
x
कपिल देव का नया वीडियो वायरल हुआ है l

नई दिल्ली, कपिल देव का नया वीडियो वायरल हुआ है l इसमें वह रणवीर सिंह की तरह उटपटांग कपड़े और फैशन करते नजर आ रहे हैंl उनका यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के मीम बनाकर वायरल कर रहे हैंl गौरतलब है कि रणवीर सिंह जल्द कपिल देव की जीवनी पर आधारित फिल्म 83 में नजर आएंगेl इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाने वाले हैंl यह फिल्म जल्द रिलीज होनेवाली हैl

अब एक ऐड वायरल हो रहा हैl इस ऐड में कपिल देव रणवीर सिंह की तरह नजर आ रहे हैंl इस ऐड को इस प्रकार बनाया गया है कि कपिल देव रणवीर सिंह के कलरफुल अंदाज को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैंl इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंस भी रहे हैंl एक फैन ने लिखा है कि कपिल देव की भूमिका निभाने के लिए रणवीर सिंह और रणवीर सिंह की भूमिका निभाने के लिए कपिल देव एकदम फिट हैl वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'रणवीर सिंह बने कपिल देव का यह वीडियो काफी अच्छा हैl'

रणवीर सिंह की फिल्म 83 जल्द रिलीज होगीl यह पिछले वर्ष दिसंबर में रिलीज होने वाली थीl हालांकि कोरोना वायरस के चलते इसे टाल दिया गया थाl रणवीर सिंह फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका निभाएंगेl वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी की भूमिका निभाएंगीl फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

रणवीर सिंह बॉलीवुड अभिनेता हैl उन्होंने दीपिका पादुकोण से शादी की हैl उनकी जोड़ी काफी फेमस हैl दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते है जोकि काफी पसंद की जाती हैl कपिल देव की अगवानी ने देश में 83 का वर्ल्ड कप जीता थाl इसके चलते भारत में कपिल देव काफी लोकप्रिय हैl कपिल देव ने भारत की अगवानी कई मैचेस में की हैl कपिल देव की बड़ी फैन फॉलोइंग हैl


Next Story