मनोरंजन
जिंदगी का आखिरी सफरः रवीना टंडन के पिता का निधन, सामने आई अंतिम संस्कार की तस्वीरें
Rounak Dey
11 Feb 2022 4:45 PM IST

x
इस दौरान उनके चेहरे पर पापा को खोने का गम साफ देखा जा सकता है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर और एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का निधन हो गया है। उन्होंने 11 फरवरी यानि आज ही दोपहर को अपने जीवन की अंतिम सांस ली। रवि के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड गई है। रवि टंडन का निधन आज ही मुंबई में किया जाएगा। हाल ही में उनके अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 85 वर्षीय रवि टंडन का पार्थीव शरीर फूलों से सजाया गया है।
उनके करीबी उनकी अर्थी को कंधा देते नजर आ रहे हैं।
वहीं एक्ट्रेस और उनकी बेटी रवीना टंडन टूटे दिल से मटका और नारियल लिए रस्मों को निभा रही है।
इस दौरान उनके चेहरे पर पापा को खोने का गम साफ देखा जा सकता है।
Next Story





