मनोरंजन

महान गायिका लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार, लेकिन...

jantaserishta.com
27 Jan 2022 2:39 PM IST
महान गायिका लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार, लेकिन...
x

Lata Mangeshkar Health Update: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पिछले 18 दिन से दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत पहले से बेहतर और स्थिर हो रही है. एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि महान गायिका लता मंगेशकर की सेहत में सुधार के संकेत दिख रहे हैं लेकिन डॉक्टरों की टीम अभी उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए रखेगी.

बता दें, बीते दिनों लता मंगेशकर के इलाज में जुटे डॉ. प्रतीत समदानी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया था कि लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हो गया है, जिसे कोविड निमोनिया के तौर पर भी जाना जाता है. आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल लता मंगेशकर आईसीयू में ही भर्ती हैं और पांच डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है.
लता मंगेशकर को भारत में स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता है. अपने करियर में उन्होंने अपनी आवाज के जादू से हर किसी को अपना फैन बना लिया था और आज भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं. यही कारण है कि लता मंगेशकर अस्पताल में हैं और बाहर हजारों हाथ दुआओं में उठे हैं और दुआ यहीं कि जल्द से जल्द प्यारी लता दीदी ठीक हो जाएं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story