मनोरंजन

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने कहा-'बहुत उदास हूं'...टेंशन में आए फैंस...शेयर किया ये वीडियो

jantaserishta.com
23 Feb 2021 2:49 PM IST
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने कहा-बहुत उदास हूं...टेंशन में आए फैंस...शेयर किया ये वीडियो
x
फाइल फोटो 

वेटरेन एक्टर धर्मेंद्र के फैंस को उनकी चिंता हमेशा लगी रहती हैं. वहीं अपने एक लेटेस्ट ट्वीट से बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने अपने फैंस को थोड़ा टेंशन में डाल दिया है. दरअसल उन्होंने अपने एक फैन के द्वारा बनाए गए उनकी फिल्मों के मोंटाज को शेयर करते हुए लिखा है कि उनके फैंस सबसे इनोसेंट हैं, इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि वे काफी उदास फील कर रहे हैं. उनका ये पोस्ट उनके फैंस की चिंता बढ़ा रहा है.

धर्मेंद्र ने वीडियो का दिया कुछ यूं जवाब
धर्मेंद्र की फिल्मों का मोंटाज उनके फैन ने सतिंदर सरताज के गाने मासूमियत पर बनाया है. इसी का जवाब देते हुए, धर्मेंद्र ने लिखा है, 'सुमेला, इस-बेजा चाहत का हकदार ...मैं नहीं हूं... मासूमियत है आप सब की ... हंसता हूं , हंसात हूं..मगर..उदास रहता हूं ... 'इस उम्र में कर के बेदखल, मुझे मेरी धरती से ... दे दिया सदमा ... मुझे मेरे अपनों ने.'
फैन बरसा रहे धर्मेंद्र के ट्वीट पर प्यार
एक्टर के फैन उनके इस ट्वीट पर प्यार बरसा रहे हैं और कह रहे हैं कि, " सर प्लीज उदास मत होइए, मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा खुश रहें और मुस्कुराते रहें." एक फैन ने लिखा है, "आप हमारा जीवन, हमारा गौरव हैं. आपको दुख पहुंचाने वाले को नर्क में भी जगह न मिले." वहीं एक फैन ने लिखा है "धरम जी आप उदास मत होना.. हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं."
धर्मेंद्र को हाल ही में बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले पर देखा गया था. इस दौरान होस्ट सलमान खान ने उनके प्रति काफी प्यार और सम्मान जाहिर किया था. सलमान और धर्मेंद्र ने फिल्म शोले का सीन भी रिक्रिएट किया था और जमकर मस्ती की थी. इस दौरान सलमान खान ने धर्मेंद्र को रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बारे में बताया था कि इनकी शादी टूटने वाली थी, और कैसे बिग बॉस के घर में आकर इन्हें इनका प्यार वापस मिल गया ,अब ये एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं. वहीं धर्मेंद्र अभिनव शुक्ला को समझाते हुए कहते है कि रुबीना काफी प्यारी हैं और वे उन्हें बहुत-बहुत प्यार करें. बाद में धर्मेंद्र ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें शो पर आकर काफी अच्छा लगा. उन्होंने ट्वीट में लिखा था, " गुजारे चंद लम्हे.... प्यारी याद बन कर रह जाते हैं."
गौरतलब है कि धर्मेंद्र मुंबई के पास अपने फार्महाउस में रहते हैं जबकि उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बच्चे मुंबई में ही रहते हैं. हाल ही में ये अनाउंस किया गया था कि धर्मेंद्र एक बार फिर सनी और बॉबी के साथ अपने -2 में नजर आएंगे. बता दें कि अपने-2 को अनिल शर्मा डायरेक्ट करेंगे और दीपक मुकुट इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story