मनोरंजन

दुल्हन को छोड़ कर बगल में खड़ी साली को दूल्हे ने पहनाई वरमाला, फिर ससुराल वालों ने किया ऐसा हाल...

Neha Dani
30 May 2022 7:09 AM GMT
दुल्हन को छोड़ कर बगल में खड़ी साली को दूल्हे ने पहनाई वरमाला, फिर ससुराल वालों ने किया ऐसा हाल...
x
ये पूरी सीन इंस्टा रील्स के लिए क्रिएट किया गया है। पर चाहे जो भी सच्चाई हो सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोशल मीडिया पर एक से एक वीडियो देखने को मिल रहे हैं। कहीं मस्ती तो कहीं विदाई के आंसू, तो किसी वीडियो में आपको गीत गाती घर की महिलाएं नजर आ जाएंगी। इस सब के बीच एक ऐसा वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है जिसमें ऐसी शादी देखने को मिली जिसके बारे में आपने ना सोचा होगा, ना देखा होगा और नहीं ना ही कभी सुना होगा। जी हां हम आज हम आपको एक ऐसा ही एक अतरंगी वीडियो दिखाने वाले हैं, जिसमें वरमाला से ऐन पहले दूल्हे का मन बदल गया और उसने दुल्हन के जोड़े में सजी सधी अपनी होने वाली दुल्हनिया को छोड़ किसी और को ही पसंद कर लिया।



आपने शादी में बारात को बिना दुल्हन के वापस जाते देखा होगा, दुल्हन ने बारात वापस कर दी ये भी सुना होगा, पर क्या ये सुना है कि दूल्हे ने वरमाला किसी और को पहना दी हो। सोशल मीडिया पर इनदिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐन फेरों के वक्त दूल्हे को उसकी साली पसंद आ गई और उसने काफी सोचने के बाद उसे ही वरमाला पहना दी। ये देख वहां खड़े सारे लोग शॉक्ड रह गए, पर दुल्हन और उसके घरवालों की मार से बचने के लिए दूल्हे ने डांस करना शुरू कर दिया।
इस वीडियो को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इंस्टाग्राम पर शेयर इस पूरी घटना को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा एक के साथ एक फ्री। तो किसी ने कहा- अब साली ही पसंद आ जाए तो क्या करें। तो एक मोहतरमा ने लिखा- साली आधी घरवाली होती है, ये कहावत आज पूरी हो गई। इस वीडियो पर अब लाइक्स 1 लाख के करीब पहुंचने वाले हैं। बता दें कि ये असली शादी नहीं है, ये पूरी सीन इंस्टा रील्स के लिए क्रिएट किया गया है। पर चाहे जो भी सच्चाई हो सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
Next Story