मनोरंजन

काजल राघवानी को छोड़ अपनी नई रूठी गर्लफ्रेंड को मनाते दिखें खेसारी लाल, फैंस बोले – भइया लागल …

Rounak Dey
21 Jun 2022 6:31 AM GMT
काजल राघवानी को छोड़ अपनी नई रूठी गर्लफ्रेंड को मनाते दिखें खेसारी लाल, फैंस बोले – भइया लागल …
x
वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए हैं। इससे पता चलता है कि लोगों को गाना कितना पसंद आया है।

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फैंस के लिये नया गाना लेकर हाजिर होते रहते हैं। हर बार की तरह इस बार भी खेसारी लाल का म्यूजिक वीडियो खूब जबरदस्त है। खेसारी का गाना हो या फिर फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचाता है। अब एक्टर का नया गाना जात बिरादर (Jaat Biradar Song) रिलीज हो गया है। जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वीडियो में खेसारी को अपनी रूठी हई गर्लफ्रेंड को मनाते देखा जा सकता है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जबकि लिरिक्स अखिलेश बाबा ने लिखे हैं। फैंस खेसारी की लेटेस्ट रिलीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस गांने में भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांसु सिंह (Priyansu Singh) के साथ नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में एंटरटेनमेंट के नाम पर हर वो चीज है, जो दर्शकों को उससे जोड़े रखती है।गाने में खेसारी लाल और उनकी एक्ट्रेस का मस्तीभरा अंदाज हर किसी को खूब भा रहा है। जात बिरादर म्यूजिक वीडियो को जी म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर रिलीज किया गया है।



इस गाने को लोगों ने लाइक के साथ शेयर किया है। वहीं गाने को अब तक 3.5 मिलियन व्यूज मिल गए है। गांने में एक लाख से ज्यादा लाइक आ चुकी है। वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए हैं। इससे पता चलता है कि लोगों को गाना कितना पसंद आया है।


Next Story