मनोरंजन

जानें कैसे शहनाज गिल हुई फैट तो फिट

Shantanu Roy
23 Oct 2021 1:46 PM GMT
जानें कैसे शहनाज गिल हुई फैट तो फिट
x

जनता से रिश्ता। पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट रही हैं। शो में जितना वह अपने चुलबुले अंदाज को लेकर चर्चा में थीं उतना ही अपने बढ़े हुए वजन के कारण भी, जिसे घटाने के लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की है। यह तो सभी जानते हैं कि, सलमान खान के शो बिग बॉस के दौरान शहनाज गिल 67 किलो की हुआ करती थी। बिग बॉस के घर में कुछ कंटेस्टेंट ने शहनाज के वजन को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया था। हालांकि आज शहनाज गिल की फिटनेस को देखकर सभी हैरान हैं। एक्ट्रेस ने 6 महीने में अपना 12 किलो वजन कर लिया। खुद शहनाज ने अपने वेट लॉस जर्नी का अनुभव साझा किया है।

उन्होंना बताया कि, 'कुछ लोगों ने मेरे वेट का मजाक उड़ाया था 'बिग बॉस 13' में। कई लोग वेट लूज करते हैं, मैंने सोचा चलो लोगों को दिखाती हूं कि मैं भी पतली हो सकती हूं। अगर आप चाहें तो वजन आसानी से घटा सकते हैं। यह इतना भी मुश्किल काम नहीं है'।

शहनाज गिल के मुताबिक, उन्होंने सबसे पहले अपने डाइट पर कंट्रोल लाया था। उन्होंने जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, चॉकलेट, चिप्स, आइसक्रीम जैसी अनहेल्दी फूड्स को खाना पूरी तरह से बंद कर दिया था। वह दाल और मूंग को वह दिन में दा वक्त खाया करती थी।

वह कहती हैं, 'मुझे ज्यादा भूख लगती थी तो दो रोटी खा लेती थी, वरना एक खाती थी। मन मारके खाती थी'। एक्ट्रेस का मानना है कि एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करके ही वजन को कम किया जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि शहनाज गिल ने इस दौरान कोई वर्कआउट रूटीन फॉलो नहीं किया। उन्होंने केवल अपने खानपाने में बदलाव कर 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया था,

इसके बाद उनका वजन घटकर 55 किलो पर आगया। फिर तो वह अपने हॉट फोटोशूट्स से आए दिन फैंस को दीवाना बनाती दिखीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में शहनाज गिल फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आईं। इनके साथ सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आए हैं।

Next Story