मनोरंजन

वकील सतीश मानश‍िंदे पहुंचे कोर्ट, आज शाहरुख खान के बेटे को मिलेगी जमानत?

jantaserishta.com
11 Oct 2021 11:23 AM IST
वकील सतीश मानश‍िंदे पहुंचे कोर्ट, आज शाहरुख खान के बेटे को मिलेगी जमानत?
x

मुंबई: ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर आज 11 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई होगी. आर्यन इस वक्त आर्थर रोड जेल में बंद हैं. आर्यन का केस देख रहे उनके वकील सतीश मानश‍िंदे और अमित देसाई कोर्ट पहुंच चुके हैं. अब आर्यन की जमानत याच‍िका पर आज कोर्ट क्या फैसला सुनाएगी इसका सभी को इंतजार है.

इससे पहले 8 अक्टूबर को मुंबई के मज‍िस्ट्रेट कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याच‍िका को खार‍िज कर दिया था. मज‍िस्ट्रेट R M Nerlikar ने आर्यन के वकील और एनसीबी के बीच लंबी-चौड़ी बहस के बाद फैसला सुनाया था. मज‍िस्ट्रेट ने आर्यन समेत अन्य दो की याच‍िका को नामंजूर करते हुए कहा था कि ये केस मेन्टेनेबल नहीं है.
8 अक्टूबर को सुनवाई से पहले भारत के अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल सिंह ने कहा था कि कोर्ट को पहले इस बात का निर्णय करना चाहिए कि जमानत की याचिका मेंटेनेबल है या नहीं. अनिल सिंह ने कहा था, 'मैं मेंटेनेबलिटी का इश्यू उठा रहा हूं और चाहता हूं कि पहले इस बात का निर्णय हो और फिर केस के मेरिट्स पर जाया जाए.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story