मनोरंजन

अरमान मलिक के घर 5वीं बार गूंजने वाली हैं किलकारियां, दूसरी पत्नी कृतिका हैं प्रेग्नेंट, ऐसे शेयर की ‘गुड न्यूज’

SANTOSI TANDI
11 Sep 2023 8:10 AM GMT
अरमान मलिक के घर 5वीं बार गूंजने वाली हैं किलकारियां, दूसरी पत्नी कृतिका हैं प्रेग्नेंट, ऐसे शेयर की ‘गुड न्यूज’
x
दूसरी पत्नी कृतिका हैं प्रेग्नेंट, ऐसे शेयर की ‘गुड न्यूज’
यूट्यूबर अरमान मलिक काफी लोकप्रिय सेलेब्रिटी हैं। उनकी दोनों पत्नियां कृतिका मलिक और पायल मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पायल और कृतिका कुछ दिन पहले ही तीन बच्चों की मां बनी हैं। अब लेटेस्ट व्लॉग के अनुसार कृतिका एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं और उनके घर पर किलकारियां गूंजने वाली हैं।
कृतिका व्लॉग में सबसे पहले फैंस को ये गुड न्यूज बताती हैं। इसके बाद कृतिका, अरमान के पास जाकर कहती हैं कि वह फिर से मां बनने वाली हैं। इस पर अरमान काफी खुश होते हैं। जब कृतिका ने अरमान की पहली पत्नी पायल को यह खुशखबरी बताई तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। हालांकि फिर अरमान ने यह बात कही तब पायल को भरोसा हुआ और वह नाचने लगीं।
उन्होंने कृतिका से नाराजगी जाहिर की कि उन्होंने पहले उन्हें क्यों नहीं बताया। कृतिका ने सफाई दी कि वह बाथरूम में थीं, इसलिए नहीं बता पाईं। पायल ने अनुमान लगाया कि इस बार उन्हें पक्का लड़की होगी। उल्लेखनीय है कि अरमान के इस वक्त चार बच्चे हैं। पहली पत्नी पायल से उन्हें तीन बच्चे हैं, जिनका नाम चिराग, तूबा और अयान है।
साल 2018 में हुई थी कृतिका और अरमान की शादी
कुछ महीने पहले ही पायल और कृतिका साथ में प्रेग्नेंट हुई थीं। पायल ने IVF के जरिये दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था जबकि कृतिका पहली बार एक बेटे की मां बनी थीं, जिसका नाम उन्होंने जैद रखा है। अब कृतिका अपने दूसरे बच्चे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कृतिका से अरमान ने साल 2018 में शादी की थी।
अरमान ने पायल के साथ 2011 में सात फेरे लिए थे। हाल ही में कृतिका और पायल ने दावा किया था कि अरमान ने 17 साल की उम्र में एक और शादी की थी। अरमान की पहली पत्नी का नाम सुमित्रा है और उससे उनके बच्चे भी हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब स्टार अरमान के लाखों फैंस हैं। अरमान का हर वीडियो छा जाता है।
Next Story