
x
री एंट्री
Laughter Chef 2: लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के एपिसोड्स दर्शकों को काफी मजेदार लगते हैं. हाल ही में रियालिटी शो में निया शर्मा, एली गोनी और रीम शेख की वापसी हुई. उनके आने से नई एनर्जी आई. अब रीम ने कहा कि वह वापस आकर काफी खुश है और उन्हें घर जैसा फील हो रहा है.
Laughter Chef 2: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट अपने मजेदार कंटेंट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो में मन्नारा चोपड़ा के जाने के बाद निया शर्मा, एली गोनी और रीम शेख की वापसी हुई. इस तिकड़ी को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए. अंकिता लोखंडे, करण कुंद्रा और विक्की जैन ने उन्हें कसकर गले लगाया. अब रीम ने अपनी री-एंट्री पर बात की.
रीम ने अपनी री एंट्री को लेकर बात करते हुए कहा, “इस कुकिंग शो में वापस आना घर आने जैसा लगता है, लेकिन युद्ध के मैदान में कदम रखने जैसा भी है. मुझे एहसास नहीं हुआ कि मैं पागलपन को कितना याद करूंगी, जब तक कि मैं वहां से नहीं चली गई. हर कोई मुझसे मेरे एक्सपीरियंस के बारे में पूछता रहा और यह देखकर कि दर्शकों को शो कितना पसंद आया. मुझे वापस आना ही था. इस बार, मैं यहां केवल खाना पकाने के लिए नहीं हूं. मैं यहां अपनी जगह वापस पाने के लिए हूं.”
अब्दू और मन्नारा ने छोड़ा था शो
कुछ दिन पहले ही, अब्दु रोजिक ने दूसरे काम की वजह से शो को छोड़ दिया था. जिसके बाद करण कुंद्रा की एंट्री हुई. उनके आने से भी कंटेस्टेंट्स काफी खुश हुए थे. बाद में मन्नारा चोपड़ा को जाना पड़ा. एक्ट्रेस ने अपने एग्जिट पर कहा कि वह जितने वक्त भी थी, सभी से अच्छे से पेश आई और सबको रिस्पेक्ट देने की कोशिश की. हालांकि उनको कुछ काम था, जिसकी वजह से जाना पड़ा. यह काम उनके इंटरेस्ट का है.
TagsLaughter Chef 2लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंटरियालिटी शोनिया शर्माएली गोनीरीम शेखLaughter Chefs Unlimited EntertainmentReality ShowNia SharmaAly GoniReem Sheikhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





