मनोरंजन

'Laughter Chef 2' : भारती सिंह ने पैपराजी को लगाई फटकार

Dolly
27 Jun 2025 8:41 PM IST
Laughter Chef 2 : भारती सिंह ने पैपराजी को लगाई फटकार
x
Entertainment मनोरंजन : भारती सिंह काफी समय से कुकिंग-कॉमेडी रियालिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ को होस्ट कर रही हैं। हाल ही में इस शो के सेट पर कई पैपराजी को एक साथ बुलाया गया।
इस मौके का भरपूर फायदा भारती ने उठाया। पैपराजी से मजाकिया अंदाज में एक जरूर सवाल पूछ लिया? जो खासकर एक्ट्रेसेस को लेकर था? जानिए, आखिर क्या सवाल किया भारती सिंह ने? कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर ‘लाफ्टर शेफ 2’ का एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें भारती सिंह ने फनी स्टाइल पैपराजी से पूछा- आप लोग जब किसी एक्ट्रेस को टाइट ड्रेस में देखते हो तो उनकी बैक साइड की वीडियो, फोटो जूम करके क्यों लेते हो?
और लिखते हो- Guess Who? आगे प्रोमो में भारती एक पैपराजी को उठाती हैं और उन्हें चलने को कहती हैं। जब वह पैपराजी वॉक करता है तो भारती बैक साइड से उसका वीडियो बनाकर उसे दिखाती है। यह देखकर पैपराजी खूब हंसते हैं। मगर भारती ने कहीं ना कहीं मजाकिया अंदाज में इस प्रॉब्लम को हाईलाइट जरूर किया है।
Next Story