मनोरंजन

लता मंगेशकर की आखिरी रिकॉर्डिंग, ईशा अंबानी की शादी में गाया ये गाना

jantaserishta.com
6 Feb 2022 1:21 PM IST
लता मंगेशकर की आखिरी रिकॉर्डिंग, ईशा अंबानी की शादी में गाया ये गाना
x

नई दिल्ली: भारत की लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर का निधन हो गया है. लता मंगेशकर देश की सबसे महान गायिक थीं. उन्हें भारत रत्न से नवाजा गया था और उन्हें भारत की स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता था. अपने सात दशक से ज्यादा के करियर में लता दीदी ने 25 हजार से ज्यादा गाने गाए. यूं तो लता मंगेशकर सालों से गाने रिकॉर्ड नहीं कर रही थीं लेकिन 2018 में उन्होंने गायत्री मंत्र जरूर रिकॉर्ड किया था.

ईशा अम्बानी की शादी में गाया गांयत्री मंत्र
साल 2018 में मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शादी हुई थी. ईशा अम्बानी ने आनंद पीरामल का हाथ थाम सात फेरे लिए थे. इस आलीशान शादी के लिए स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गायत्री मंत्र और गणेश स्तुति के स्पेशल वर्जन को रिकॉर्ड किया था. साथ ही उन्होंने नई जोड़ी को आशीर्वाद देने के लिए स्पेशल मैसेज भी रिकॉर्ड कर भेजा था.
एक टेक में की थी रिकॉर्डिंग
बताया जाता है कि लता मंगेशकर ने ईशा अम्बानी की शादी के लिए यह रिकॉर्डिंग एक टेक में की थी. उनकी दोनों रिकॉर्डिंग को शादी में चलाया गया था. इसका वीडियो भी आप देख सकते हैं. गाने पर ईशा अम्बानी ने एंट्री ली थी. वीडियो में नीता अम्बानी और मुकेश अम्बानी बेटी को दुल्हन बना देख इमोशनल हो रहे हैं और बैकग्राउंड में लता मंगेशकर की आवाज में गायत्री मंत्र गूज रहा है. यह लता मंगेशकर की आखिरी रिकॉर्डिंग में से एक है.
ईशा और आनंद के लिए भेजा स्पेशल मैसेज
लता मंगेशकर ने ईशा अम्बानी को आशीर्वाद देते हुए मैसेज भी रिकॉर्ड किया था. इसमें उन्होंने कहा था, 'ईशा और आनंद, मैं बहुत खुश हूं कि आप दोनों नई जिंदगी की शुरुआत साथ में करने जा रहे हैं. भगवान आपको खुश रखे. मेरा प्यार और दुआएं आप दोनों के साथ हैं. माननीय मुकेश जी और मेरी प्यारी नीता जी, मैं आप दोनों को अपने परिवार का हिस्सा मानती हूं. मेरी कामना है कि यह परिवार हमेशा खुश रहे. नमस्कार.'
राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था. अस्पताल में लता मगेशकर आईसीयू में थीं. उनका इलाज डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम कर रही थी. अस्पताल में महीनाभर रहने के बाद रविवार की सुबह लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके जाने के बाद केंद्र सरकार ने दो दिन के शोक का ऐलान किया है. लता मंगेशकर को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज दो दिनों तक आधा झुका रहेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story