मनोरंजन

राजकीय सम्मान के साथ होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, शोक में डूबा देश

jantaserishta.com
6 Feb 2022 10:39 AM IST
राजकीय सम्मान के साथ होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, शोक में डूबा देश
x

Lata Mangeshkar Death News: अपनी आवाज से कई पीढ़ियों के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का आज निधन हो गया है. पिछले 29 दिन से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था. लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है.



लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस के तरफ से लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. अब दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा. लता जी मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी.
कई अंगों ने बंद कर दिया था काम करना- डॉक्टर
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, ''आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है. उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे. उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था.''लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं. लता मंगेशकर के निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है.
देश के लिए अपूरणीय क्षति- नितिन गडकरी
लता जी के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कू किया, ''देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है. पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story