मनोरंजन

शिवाजी पार्क में होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार

jantaserishta.com
6 Feb 2022 10:26 AM IST
शिवाजी पार्क में होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार
x

हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे आपको बताते हुए हमें दुख हो रहा है. सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है. 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है. लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है.



लता मंगेशकर को हुआ था कोरोना
लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं. 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था. लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था. तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं. इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था. फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं. लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है. आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी कि लता मंगेशकर कितनी बड़ी कलाकार थीं, जिनकी आवाज़ में लोगों के मन को मोहने की ताकत थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story