मनोरंजन

फिल्म The Kashmir Files के लिए गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कही यह बात

jantaserishta.com
22 March 2022 4:37 PM IST
फिल्म The Kashmir Files के लिए गाना गाने वाली थीं लता मंगेशकर, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कही यह बात
x

नई दिल्ली: कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म द कश्मीरी फाइल्स देख सारे देशवासियों की भावनाएं जाग गई हैं. 90s में कश्मीरों पर जो अत्याचार हुए थे उसे लेकर ये मूवी बनाई गई है. फिल्म देखने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सिनेमा हॉल्स जा रहे हैं और ये मूवी देख भावुक हो जा रहे हैं. फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की हर तरफ तारीफ हो रही है. कई सारे राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धमाकेदार हो रही है. फिल्म इतनी सक्सेसफुल तो हो गई मगर इसके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को एक बात का बड़ा मलाल है.

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म का कंटेंट ही इतना पावरफुल था कि इसमें किसी भी तरह के गाने को रखने की कोई गुंजाइश नहीं थी. ऐसे में हमने फिल्म में एक फॉल्क सॉन्ग रखने की ठानी थी. हम चाहते थे कि उस गाने को लता मंगेशकर गाएं. हम जानते थे कि लता जी अब गाने नहीं गाती हैं और वे रिटायर हो गई हैं. मगर फिर भी हमने उनसे रिक्वेस्ट की. रिक्वेस्ट पर उन्होंने गाने के लिए हामी भी भर दी थी. वे मेरी वाइफ पल्लवी की करीबी थीं. सब कुछ ठीक चल रहा था. उन्होंने कहा था कि एक बार कोरोना खत्म हो जाए तो वे रिकॉर्डिंग करेंगी. मगर फिर ये हो गया. मुझे हमेशा मलाल रहेगा कि मैं लता मंगेशकर संग काम नहीं कर पाया.
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म देशभर में तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म को कुछ लोग टारगेट भी कर रहे हैं और उन्हें एक एजेंडा मूवी बता रहे हैं. इसपर विवेक ने अपनी सफाई दी थी और कहा था कि उनकी फिल्म पूरी तरह से सच्चाई पर बेस्ड है. फिल्म के अब तक के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 11 दिन में मूवी ने करीब 180 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. जबकी फिल्म का बजट मात्र 25 करोड़ रुपए का था. इस लिहाज से फिल्म सुपरहिट है.
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को हरियाणा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसके अलावा इतने कम समय में ही फिल्म ने शानदार कलेक्शन कर लिया है. कुछ लोगों का तो मानना है कि इस मूवी को देखने के लिए जिस तरह से भीड़ जुट रही है ऐसा माना जा रहा है कि ये मूवी 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार करेगी. फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story